
The Great Indian Kapil Show Fees: भारत के सबसे फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा का मशहूर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इस समय अपने चौथे सीजन भी पहले तीन सीजन की तरह लोगों का दिल जीत रहा है. इस सीजन की शुरुआत 20 दिसंबर, 2025 को नेटफ्लिक्स पर हुई थी. पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा बतौर गेस्ट नजर आई थीं, जबकि दूसरे एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे पहुंचे.
इस सीजन में सुनील ग्रोवर की मिमिक्री और अलग-अलग किरदारों वाले वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी फैंस को सुनील के अलग-अलग मजेदार अंदाज खूब पसंद आ रहा है. शो में सेलेब्रिटी गेस्ट्स के साथ होने वाली मस्ती, ऑडियंस से बातचीत और स्केच कॉमेडी लोगों को खूब हंसा रही है. यही वजह है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंडिंग में बना हुआ है.
अपनी कॉमेडी से घर-घर में बनाई पहचान
कपिल शर्मा का कॉमेडी सफर किसी से छिपा नहीं है. नेटफ्लिक्स पर आने से पहले उन्होंने टीवी पर कई हिट शोज किए हैं. ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ जैसे शोज के जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई. उनकी आम जिंदगी से जुड़ी बातें, देसी जोक्स और सहज बोलचाल का अंदाज दर्शकों को हमेशा पसंद आया है. इसी स्टाइल ने कपिल को टीवी का सबसे फेमस कॉमेडियन बना दिया.
पर एपिसोड के चार्ज करते हैं 5 करोड़
नेटफ्लिक्स पर शो की सक्सेस के बाद कपिल शर्मा देश के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले टीवी होस्ट्स में शामिल हो गए हैं. ये हम नहीं कह रहे दरअसल, सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी का एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक एपिसोड के लिए कपिल करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. ये रकम सुनकर फैंस भी हैरान रए गए. इतना ही नहीं, कमेंट में सुनील ग्रोवर की फीस को लेकर भी बात हो रही है.
इतनी है सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक की फीस
विरल भयानी के इस पोस्ट पर किसी यूजर ने कमेंट में बताया कि इस शो के एक एपिसोड के साथ सुनील 10 करोड़ चार्ज कर रहे हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील एक एपिसोड के लिए करीब 25 लाख रुपये चार्ज करते हैं. हालांकि, नेटफ्लिक्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर दोनों की डिमांड और पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं, सपोर्टिंग कास्ट कृष्णा अभिषेक को कथित तौर पर 10 लाख रुपये पर एपिसोड फीस मिल रही है.
खूब वायरल हो रहा नेटफ्लिक्स वाला मजाक
इस शो में कीकू शारदा भी एक मजबूत हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने लोगों को खूब हंसाया. शो के हालिया एपिसोड में कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स के प्रेशर को लेकर मजाक भी किया. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे वाले एपिसोड में उन्होंने ऑडियंस से कहा, ‘मुजरा देखने आए हो? डांस करूं मैं? काम चल रहा है. मार्केट में हिसाब देना होता है नेटफ्लिक्स को. देखो, अभी भी मैसेज आ रहे हैं’. इस मजाक ने वहां बैठे लोगों को खूब हंसाया और क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.



