बीवी तो बीवी​​​​​ सास भी करती थी दामाद के साथ ये गन्दी हरकत, तंग आकर दामाद ने कर लिया ऐसा कांड हर कोई रह गया हैरान

बीवी तो बीवी​​​​​ सास भी करती थी दामाद के साथ ये गन्दी हरकत, तंग आकर दामाद ने कर लिया ऐसा कांड हर कोई रह गया हैरान

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पत्नी और सास ने दामाद का जीना दुश्वार कर रखा था. टॉर्चर की इंतेहां इतनी बढ़ी कि दामाद ने खुदकुशी करना ज्यादा अच्छा समझा. मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पत्नी और सास समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

355 himachalikhabar

पुलिस ने बताया- श्यामपुरी कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के भाई ने उसकी पत्नी, सास और जान-पहचान वाले एक युवक के खिलाफ कोतवाली मंडी में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, धोबी घाट स्थित श्यामपुरी कॉलोनी निवासी सौरभ पुत्र महावीर की शादी दो जुलाई सन् 2021 को थाना नानौता के मोहल्ला सहगजादज्ञान की निवासी शालू से हुई थी. दोनों का चार साल का एक बेटा भी है. सौरभ के भाई रवि सैनी ने आरोप लगाया कि शादी से पहले शालू का कोतवाली मंडी क्षेत्र के निवासी रोबिन नाम के युवक से जान-पहचान थी.

आरोप है कि पत्नी शालू और सास ममतेश ने रोबिन के साथ मिलकर सौरभ पर पांच लाख रुपये देने और संपत्ति बेचकर घर जमाई बनने का दबाव बना रहे थे, जिसका सौरभ विरोध कर रहा था. तीनों आरोपी उसे झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे. सौरभ को उसके परिवार से अलग भी कर दिया था. लगातार मानसिक प्रताड़ना और पारिवारिक कलह से परेशान होकर सौरभ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

मामले की जांच जारी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिया. शुक्रवार देर रात कोतवाली मंडी में मृतक के भाई रवि सैनी ने शालू, उसकी मां और युवक रोबिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. एसपी सिटी, व्योम बिंदल ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. मृतक के भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *