महंगी हुई Mahindra की दमदार SUVs, खरीदने से पहले जान लें नई कीमतों का पूरा अपडेट

महंगी हुई Mahindra की दमदार SUVs, खरीदने से पहले जान लें नई कीमतों का पूरा अपडेट

महिंद्रा की पॉपुलर SUVs खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. कंपनी ने अपनी दो चर्चित SUVs Thar Roxx और Scorpio Classic की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. महिंद्रा ने पहले ही घोषणा की थी कि जुलाई 2026 से पैसेंजर वाहनों की कीमतों में 2.7 प्रतिशत तक और कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी. अब इसी प्राइस अपडेट के तहत इन दोनों SUVs के अलगअलग वेरिएंट महंगे हो गए हैं.

महंगी हुई Mahindra की दमदार SUVs, खरीदने से पहले जान लें नई कीमतों का पूरा अपडेट

कीमतों में यह बदलाव इंजन, गियरबॉक्स और ड्राइवट्रेन के हिसाब से अलगअलग किया गया है. सबसे ज्यादा असर Thar Roxx के कुछ टॉप वेरिएंट्स पर पड़ा है, जहां कीमत में 78,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.

Thar Roxx के वेरिएंट्स हुए महंगे

देश में काफी लोकप्रिय 5डोर लाइफस्टाइल SUV है. इसकी मजबूत डिजाइन, ऑफरोड क्षमता और दमदार परफॉर्मेंस के कारण बाजार में इसकी मांग बनी हुई है. कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों में इजाफा किया है.पेट्रोल वेरिएंट्स में कीमत बढ़ोतरी 12,500 रुपये से शुरू होकर 59,000 रुपये तक पहुंच गई है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। MX1 Petrol MT 2WD वेरिएंट में सबसे कम बढ़ोतरी की गई है, जबकि Star Edition AT 2WD वेरिएंट की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है.

वहीं, डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में 22,500 रुपये से लेकर 78,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है. MX5 MT 2WD वेरिएंट में कम बढ़ोतरी हुई है, जबकि AX7 L 2WD और AX7 L 2WD Mocha Interior जैसे टॉप मॉडल्स सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं.

Scorpio Classic की कीमत में भी बढ़ोतरी

महिंद्रा ने के दाम भी बढ़ा दिए हैं. यह SUV लंबे समय से ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है और कंपनी इसे नई Scorpio N के साथ बेच रही है.Scorpio Classic के S MT 7सीटर वेरिएंट की कीमत में 37,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं S MT 9सीटर मॉडल अब 39,000 रुपये महंगा हो गया है. इसके अलावा S11 MT 7सीटर और S11 MT 7सीटर CC वेरिएंट्स की कीमत में 40,000 रुपये का इजाफा किया गया है.

नई कीमतों के बाद Scorpio Classic की एक्सशोरूम कीमत अब 13.37 लाख रुपये से शुरू होकर 17.40 लाख रुपये तक पहुंच गई है.इसके अलावा महिंद्रा जल्द ही Scorpio N Facelift भी लॉन्च कर सकती है. इस SUV को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है और इसमें डिजाइन व इंटीरियर से जुड़े कई अपडेट मिलने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *