Shreyas Iyer ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

Shreyas Iyer ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

India vs Zimbabwe 1st T20I: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब मे तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Shreyas Iyer ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

धोनी को छोड़ा पीछे

इस टॉस जीत के साथ श्रेयस अय्यर के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह बतौर भारतीय कप्तान लगातार सबसे ज्यादा मैचों में टॉस जीतने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। श्रेयस ने बतौर कप्तान लगातार आठवें टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने टॉस जीता है।

बता दें कि पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से उन्होंने बतौर कप्तान डेब्यू किया था और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज में कमान संभाली, सभी सात मैच में वह टॉस जीते।

इस मैच में उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2010 से 2012 के बीच लगातार सात टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे।

Most Consecutive Toss Wins by an Indian Captain in T20Is

8 𝗦𝗵𝗿𝗲𝘆𝗮𝘀 𝗜𝘆𝗲𝗿 *
7 MS Dhoni
6 Virat Kohli
5 MS Dhoni
5 Rohit Sharma

New Record 😮#INDvsZIM pic.twitter.com/OOWRxfP58M

— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 July 23, 2026

ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान

श्रेयस टी20 इंटरनेशनल इतिहास में दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपने पहले 8 मैचों में लगातार टॉस जीते हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इयॉन मॉर्गन, टॉम लैथम और नजमुल हुसैन शांतो ने बतौर कप्तान अपने पहले सात टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीते थे।

Most Tosses Won in first 8 T20Is as Captain

◉ 8: Shreyas Iyer
◎ 7: Eoin Morgan
◎ 7: Tom Latham
◎ 7: Najmul Hossain Shanto

— The Cricket Panda July 23, 2026

 

भले ही श्रेयस टॉस के बॉस बने हुए लेकिन उनकी कप्तानी में भारत अभी एक मैच में नहीं जीता है।

इस मुकाबले की बात करें तो भारत के लिए तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है जो आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी वापसी हुई है।

टीमें

भारत : वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन , श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे : ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी , बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा , रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *