‘नपुंसक है मेरा पति…’ बच्चा पैदा करने के लिए देवर से संबंध बनाने का दबाव, थाने पहुंची महिला; FIR​

‘नपुंसक है मेरा पति…’ बच्चा पैदा करने के लिए देवर से संबंध बनाने का दबाव, थाने पहुंची महिला; FIR​

झारखंड के रामगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी पत्नी पर छोटे भाई से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था. आरोपी पति की हरकतों से तंग आकर पीड़ित पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पति एवं देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

झारखंडके बोकारो में नवाडीह गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में पति एवं ससुरालियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता के मुताबिक चार साल पहले उसकी शादी हुई थी. आरोप है कि इस अविध में उसे कोई बच्चा नहीं हुआ तो उसके पति और ससुरालियों ने देवर से संबंध बनाकर बच्चा पैदा करने के लिए दबाव बनाया. वहीं जब उसने मना किया तो दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया गया.

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

आरोपी पति की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में गुहार लगाई. अपने पति पर नपुंसकता का आरोप लगाया. कहा कि इज्जत बचाने के लिए वो देवर से संबंध बनाकर बच्चा पैदा करने के लिए दबाव बना रहा है. मना करने पर ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाती है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति एवं अन्य ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पीड़िता ने दहेज में वाशिंग मशीन मांगने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने पहले ही काफी कर्ज लेकर उसकी शादी की थी, अब उनकी इतनी क्षमता नहीं है कि आरोपियों की हर डिमांड पूरी किया जा सके. रामगढ़ महिला थाना प्रभारी रेणुका कुमारी दास के मुताबिक मामले की जांच जारी है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *