Pratapgarh News : पार्सल लेने निकला युवक अगवा, बदमाशों ने मांगी 7 लाख रुपये की फिरौती

Pratapgarh News : पार्सल लेने निकला युवक अगवा, बदमाशों ने मांगी 7 लाख रुपये की फिरौती
Pratapgarh News : पार्सल लेने निकला युवक अगवा, बदमाशों ने मांगी 7 लाख रुपये की फिरौती

प्रतापगढ़/कुंडा अमृत विचार : घर से पार्सल लेने निकले महेशगंज के युवक को अगवा कर बदमाशों ने सात लाख रुपये फिरौती मांगी है। मामले में एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर सर्विलांस और स्वाट टीम छानबीन कर रही है। महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ निवासी सुल्तान हुसैन ने गुरुवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया बताया कि उसके भाई गुलफाम के मोबाइल पर 22 जुलाई की दोपहर करीब 12 पर पार्सल रिसीव करने के लिए कॉल आई थी।

लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित रायगढ़ के पास गुलफाम पार्सल लेने पहुंचा। अज्ञात चार पहिया वाहन सवार बदमाश उसको अगवा कर साथ ले गए। अगवा करने के बाद बदमाशो ने सुल्तान के मोबाइल पर गुलफाम से बात कराया। गुलफाम को बेहोश करके वीडियो कॉल और व्हाट्सप पर बात भी की। मोबाइल पर कॉल कर बदमाशो ने पीड़ित परिवार से सात लाख रुपए फिरौती की मांग की है। बदमाशों ने पैसे न देने पर युवक को गायब करने की धमकी दी है।

एसपी के निर्देश पर जांच तेज

पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाकात कर युवक को अपहर्ताओं से मुक्त कराने की गुहार लगाई है। एसपी दीपक भूकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की बरामदगी को लेकर सर्विलांस और स्वाट टीम को  सक्रिय किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *