Rampur News : टांडा में काशीपुर रोड पर ट्रैक्टरट्रॉली पलटी, 20 घायल

Rampur News : टांडा में काशीपुर रोड पर ट्रैक्टरट्रॉली पलटी, 20 घायल
Rampur News : टांडा में काशीपुर रोड पर ट्रैक्टरट्रॉली पलटी, 20 घायल

रामपुर, अमृत विचार। टांडा क्षेत्र के काशीपुर रोड पर गुरुवार शाम अकराबाद पेट्रोल पंप के पास पीछे से ट्रक की टक्कर के बाद एक ट्रैक्टरट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार महिलाओं सहित करीब 20 लोग घायल हो गए। सभी लोग मजार से जियारत कर लौट रहे रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी टांडा में पहुंचाया, जबकि छह गंभीर लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे टांडा क्षेत्र के काशीपुर रोड पर यह सड़क हादसा हुआ। हादसे में अर्श मोहम्मद पुत्र रहीस, जैबुल निशा , सकीना , तरन्नुम पुत्री मोहम्मद अहमद और सानिया पुत्री रिफाकत समेत करीब 20 लोग घायल हुए हैं। जिसमें कुछ घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शबाना, जैबुल निशा , सकीना तथा ट्रैक्टर चालक इरशाद सहित कुल छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जसपुर क्षेत्र में कालू सईद की मजार से जियारत कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टरट्रॉली को पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हादसे में ट्रैक्टरट्रॉली सड़क से उतरकर हरजिंद्र के खेत में पलट गई। दुर्घटना में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि छह घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। ट्रैक्टरट्रॉली में करीब 32 लोग सवार थे और सभी कालू सईद की मजार से लौट रहे थे। चौखंडी की ओर अकबराबाद के पास पीछे से आए ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टरट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे हरजिंद्र के खेत में पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *