नोएडा: बर्थडे पार्टी में मर्डर, स्कूटी टच होने पर ले ली जान… आरोपी पर पहले से FIR​

नोएडा: बर्थडे पार्टी में मर्डर, स्कूटी टच होने पर ले ली जान… आरोपी पर पहले से FIR​

Noida Crime News: नोएडा के थाना फेस1 क्षेत्र के नयाबांस में बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, नया बांस गांव के पास एक पार्क में कुछ युवक बर्थडे मना रहे थे. इस दौरान वहां से गुजर रहे युवक की स्कूटी एक के पैर में टच हो गई. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई.

मारपीट के दौरान 25 वर्षीय अमित के सिर में गंभीर चोट लग गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं अमित का दोस्त शिवम भी इस झगड़े में घायल हुआ है. उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, बीती रात अमित अपने दोस्तों शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद के साथ पार्क में मौजूद था.

कहासुनी मारपीट में बदली

इसी दौरान जब सभी स्कूटी से वहां से जाने लगे तो स्कूटी एक युवक के पैर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि उक्त युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्क में ही एक साथी का जन्मदिन मना रहा था. स्कूटी टकराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. अमित के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि शिवम के सिर में चोट लगी. दोनों को उनके दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस बोलीजल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

शिवम को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया. अब वो खतरे से बाहर है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना फेस1 पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है. आरोपियों में एक का नाम आफताब है.

वो आदतन अपराधी है, फेज 1 में पहले भी उसके खिलाफ FIR दर्ज है और वो जेल भी जा चुका है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *