तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया में होने जा रहा बड़ा बदलाव, दो धड़ों में बंटेगा कोचिंग स्टाफ; गौतम गंभीर लेंगे आखिरी फैसला!​

तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया में होने जा रहा बड़ा बदलाव, दो धड़ों में बंटेगा कोचिंग स्टाफ; गौतम गंभीर लेंगे आखिरी फैसला!​

Gautam Gambhir : भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे के बीच कोचिंग स्टाफ को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खत्म होने के बाद टीम इंडिया का सपोर्ट स्टाफ दो अलगअलग समूहों में बंट सकता है। इसके पीछे वजह आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी और वनडे टीम की जिम्मेदारियां हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे प्लान में मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। अंतिम फैसला भी उन्हीं को लेना है।

तीसरे वनडे के बाद अलगअलग रास्तों पर जाएंगे कोच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाना है। इसके बाद भारतीय कोचिंग स्टाफ के कुछ सदस्य टेस्ट टीम की तैयारियों के लिए वेलिंगटन रवाना हो सकते हैं। वहीं गौतम गंभीर वनडे टीम के साथ न्यूजीलैंड में ही रुक सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले भी वनडे टीम के साथ रह सकते हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। टीम इंडिया को अभी वनडे सीरीज के दो मुकाबले और खेलने हैं। ऐसे में कोचिंग स्टाफ का बंटवारा दोनों प्रारूपों की तैयारियों को बेहतर तरीके से संभालने के लिए किया जा सकता है।

सितांशु कोटक और मोर्ने मोर्कल संभालेंगे टेस्ट की तैयारी

भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल टेस्ट टीम के साथ जुड़ने के लिए वेलिंगटन जा सकते हैं। वहां भारतीय खिलाड़ियों के लिए विशेष अभ्यास शिविर आयोजित करने की योजना है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से खेला जाना है। इससे पहले खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में ढलने का पर्याप्त समय देने की तैयारी है। यहां की पिचों पर घास, स्विंग और सीम मूवमेंट तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को खास तैयारी की जरूरत होगी।

तीन तेज गेंदबाज भी टेस्ट टीम की करेंगे मदद

Gautam Gambhir की इस तैयारी में भारतीय टीम के तीन तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ , आकिब नबी और अर्शदीप सिंह भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। ये खिलाड़ी टेस्ट टीम के साथ नेट गेंदबाज और रिजर्व विकल्प के तौर पर जुड़ सकते हैं।

हालांकि, कोचिंग स्टाफ के बंटवारे की योजना को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। सितांशु कोटक के मुताबिक, इस पर अंतिम फैसला गौतम गंभीर को लेना है। ऐसे में अब सबकी नजरें Gautam Gambhir के फैसले पर टिकी हैं, क्योंकि इसी से तय होगा कि कौन सा कोच किस टीम के साथ जिम्मेदारी संभालेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *