बदायूं में गुब्बारा फुलाते समय 13 साल की बच्ची के गले में फंसा, दम घुटने से मौत; परिवार में पसरा मातम​

बदायूं में गुब्बारा फुलाते समय 13 साल की बच्ची के गले में फंसा, दम घुटने से मौत; परिवार में पसरा मातम​

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां गुब्बारे से खेलना 13 साल की बच्ची के लिए जानलेवा साबित हुआ. घर में गुब्बारा फुलाते समय अचानक वह बच्ची के गले में फंस गया, जिससे उसकी सांस लेने में दिक्कत होने लगी. परिजन आननफानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. जिस घर में कुछ देर पहले तक बच्चों की हंसी गूंज रही थी, वहां मातम पसरा है.

पूरा मामला बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र के गांव गडौली का है. जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी रामदयाल मौर्य की 13 वर्षीय धेवती नंदनी करीब एक महीने पहले अपने ननिहाल आई थी. नंदनी मूल रूप से सरह बरौलिया गांव की रहने वाली थी. वह कक्षा चार में पढ़ती थी. परिवार के लोग उसे बड़े लाड़प्यार से अपने पास रख रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि एक सामान्यसा खिलौना उसकी जिंदगी छीन लेगा.

गुब्बारा फुलाते समय गले में फंसा

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह नंदनी घर में गुब्बारे से खेल रही थी. इसी दौरान उसने गुब्बारा फुलाने की कोशिश की. गुब्बारा फुलाते समय अचानक वह सांस के साथ उसके गले के अंदर चला गया. इससे बच्ची की सांस लेने की प्रक्रिया बाधित हो गई.

कुछ ही देर में नंदनी की हालत बिगड़ने लगी. अचानक हुई इस घटना से घर में मौजूद परिजन घबरा गए. उन्होंने बच्ची को बचाने की कोशिश की और बिना देर किए उसे बिल्सी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. परिजनों को उम्मीद थी कि समय रहते इलाज मिलने से बच्ची की जान बच जाएगी.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

अस्पताल में चिकित्सकों ने नंदनी की जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह खबर सुनते ही परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

करीब एक महीने पहले जिस बच्ची को परिवार अपने पास लेकर आया था, उसकी अचानक मौत ने सभी को झकझोर दिया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घर में मातम पसरा हुआ है. बताया गया है कि परिजनों की ओर से घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है.

रिपोर्ट: सौरभ, बदायूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *