जीवन पर भारी लोन! 40 हजार के लिए कंपनी ने किया प्रताड़ित, तंग कांस्टेबल ने किया सुसाइड​

जीवन पर भारी लोन! 40 हजार के लिए कंपनी ने किया प्रताड़ित, तंग कांस्टेबल ने किया सुसाइड​

लोन ऐप के झांसे में आकर हैदराबाद में एक पुलिस कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया है. इस कांस्टेबल ने इमरजेंसी में इस लोन ऐप से महज 40000 रुपये का लोन लिया था. वह किसी कारणवस वह लोन की किश्तें समय से नहीं चुका पाए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस बात पर ऐप संचालकों ने उनकी पत्नी की मार्फ्ड फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी. उन्हें हर घंटे फोनकर प्रताड़ित किया गया. इससे तंग आकर कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी है.

मृत कांस्टेबल की पहचान हैदराबाद में रहने वाले श्रीनु के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक उनकी पोस्टिंग कोंडापुर बटालियन में थी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने लोन ऐप संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में लोन की किश्तें नहीं चुकाने पर उत्पीड़न का मामला सामने आया है.

ऐप संचालकों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

पुलिस के मुताबिक चार महीने पहले श्रीनु ने इमरजेंसी में पैसों की व्यवस्था नहीं हो पाने पर लोन ऐप से 40 हजार रुपये कर्ज लिए थे. चूंकि इन चार महीनों में इनकी स्थिति ऐसी नहीं हो पाई कि वह कर्ज चुका सके. ऐसे में ऐप संचालक उन्हें फोन पर धमकाने लगे. यहां तक कि उनकी पत्नी की मार्फ्ड फोटो बनाकर वह उनके रिश्तेदारों को भेजने और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगे थे.

हर घंटे फोन करते थे ऐप संचालक

पुलिस की जांच में पाया गया है कि ऐप संचालक कांस्टेबल श्रीनु को हर घंटे फोन करते थे. उन्हें कभी पत्नी के नाम से तो कभी परिवार के नाम से ब्लैकमेल करते थे. यहां तक कि उन्हें जान से मारने तक की धमकी देने लगे थे. इन परिस्थितियों में श्रीनु काफी परेशान हो गए थे. उन्हें कोई और उपाय नहीं सूझा तो उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मामला हैदराबाद के पहाड़ शरीफ पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *