मोहम्मद शमी के संन्यास ने खोल दी टीम इंडिया की चयन प्रक्रिया की पोल? अजीत अगरकर पर भड़के कोच, बोले अहंकार में डूबा हुआ है!​

मोहम्मद शमी के संन्यास ने खोल दी टीम इंडिया की चयन प्रक्रिया की पोल? अजीत अगरकर पर भड़के कोच, बोले अहंकार में डूबा हुआ है!​

भारतीय क्रिकेट में मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे शमी ने आखिरकार 6 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उनके इस फैसले के बाद अब बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर बेहद तीखा हमला बोला है। कोच ने अगरकर के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका अहंकार कई खिलाड़ियों के करियर पर भारी पड़ा है।

शमी के संन्यास के बाद क्यों भड़के बंगाल के कोच?

लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इंडिया टुडे से बातचीत में मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर निराशा जाहिर की। उनका मानना है कि शमी अभी टेस्ट क्रिकेट में काफी कुछ कर सकते थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं के फैसलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में वापसी का मौका नहीं दिया गया।

शुक्ला ने अजीत अगरकर को अहंकारी बताते हुए कहा कि उन्हें एक ऐसे चयनकर्ता के रूप में याद किया जाएगा, जिसने कई खिलाड़ियों की जिंदगी खराब की। उन्होंने यह भी कहा कि अगरकर को इस फैसले की जिम्मेदारी जीवनभर उठानी पड़ेगी।

अगरकर पर क्यों लगाए इतने गंभीर आरोप?

बंगाल के कोच ने सिर्फ मोहम्मद शमी का मामला नहीं उठाया, बल्कि भारतीय क्रिकेट के दूसरे बड़े खिलाड़ियों का भी जिक्र किया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव , रोहित शर्मा और विराट कोहली के मामलों पर सवाल उठाए।

शुक्ला का कहना था कि आखिर विश्व कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से हटाने की क्या जरूरत थी? रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाने और विराट कोहली के टेस्ट करियर को लेकर भी उन्होंने चयनकर्ताओं के फैसलों पर सवाल खड़े किए। उनके मुताबिक, इन फैसलों के पीछे अगरकर का अहंकार हो सकता है।

शमी ने 229 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

मोहम्मद शमी का टेस्ट करियर शानदार रहा। उन्होंने भारत के लिए 64 टेस्ट मुकाबले खेले और 229 विकेट अपने नाम किए। चोट और फिटनेस से जुड़ी परेशानियों के बाद भी उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। रणजी ट्रॉफी के 202526 सीजन में उन्होंने 37 विकेट हासिल किए थे। इसके बावजूद उन्हें टेस्ट टीम में वापसी का मौका नहीं मिला।

मोहम्मद शमी के मेंटर बदरुद्दीन सिद्दीकी ने भी चयन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, शमी ने केवल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। वह वनडे और टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। अब देखना होगा कि इस पूरे विवाद पर अजीत अगरकर या बीसीसीआई की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *