रामपुर में CRPF कैंप पर हमले के दोषी दोषी मोहम्मद शरीफ की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली; अस्पताल में हुई मौत​

रामपुर में CRPF कैंप पर हमले के दोषी दोषी मोहम्मद शरीफ की हत्या, अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली; अस्पताल में हुई मौत​

रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात रामपुर के पनवड़िया खजूरिया की है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मोहम्मद शरीफ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.रामपुर के एडिशनल एसपी अनुराग सिंह के मुताबिक ने वारदात की पुष्टि की है.

उन्होंने बताया कि रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमला मामले में मोहम्मद शरीफी को दोषी ठहराया गया था. इस मामले में सात साल सजा काटने के बाद मोहम्मद शरीफ जमानत पर जेल से बाहर आ गया था. इस मामले में CRPF के आठ जवानों की मौत हुई थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पनवड़िया खजूरिया में दो अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मारी. वारदात के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

खबर अपडेट हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *