रामपुर में CRPF कैंप पर हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की हत्या, अटैक में 8 जवानों की गई थी जान​

रामपुर में CRPF कैंप पर हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की हत्या, अटैक में 8 जवानों की गई थी जान​

रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात रामपुर के पनवड़िया खजूरिया की है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मोहम्मद शरीफ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

रामपुर के एडिशनल एसपी अनुराग सिंह के मुताबिक ने वारदात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमला मामले में मोहम्मद शरीफी को दोषी ठहराया गया था. इस मामले में सात साल सजा काटने के बाद मोहम्मद शरीफ जमानत पर जेल से बाहर आ गया था. इस मामले में CRPF के आठ जवानों की मौत हुई थी.

2007 में हुआ था हमला

पुलिस के मुताबिक पनवड़िया खजूरिया में दो अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मारी. वारदात के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में 31 दिसंबर 2007 की रात आतंकी हमला हुआ था. यह हमला अगले दिन 1 जनवरी 2008 की सुबह भी हुआ. एके56 राइफलों और ग्रेनेड से हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 7 जवानों और एक रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी.

अब सुप्रीम कोर्ट में मामला

इस मामले में 2 नवंबर 2019 को रामपुर की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई थी. लेकिन अक्टूबर 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कई आरोपियों को राहत दे दी. इसमें कुछ दोषी बरी भी हो गए थे. इस फैसले के बाद ही मोहम्मद शरीफ भी जेल से बाहर आ गया था. हालांकि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ यूपी सरकार ने फरवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *