आंध्र प्रदेश के गर्ल्स हॉस्टल में चोटी कटवा! रोज रात में काट लेता है एक लड़की के बाल, मचा हड़कंप​

आंध्र प्रदेश के गर्ल्स हॉस्टल में चोटी कटवा! रोज रात में काट लेता है एक लड़की के बाल, मचा हड़कंप​

कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश और बिहार में चोटी कटवा और मुंह नोचवा की खबरें खूब आ रही थी. अब इसी तरह के एक चोटवा की कहानी आंध प्रदेश पलनाडु जिले में सामने आई है. यहां सत्तेनापल्ली क्षेत्र के रामकृष्णपुरम स्थित बीआर अंबेडकर गुरुकुल हॉस्टल में कोई चोटी कटवा घुस गया है. बीते 1012 दिनों से यह चोटी कटवा किसी न किसी छात्रा की चोटी काट ले रहा है. आरोपी यह वारदात रात में सोते समय अंजाम दे रहा है. ऐसे हालात में हॉस्टल के अंदर दहशत की स्थिति बन गई है.

छात्राओं के अभिभावकों ने भी इस संबंध में खूब गुस्सा जाहिर किया है. दूसरी तरफ, इतने हंगामे के बाद भी गुरुकुल प्रशासन न केवल चुप्पी साधे बैठा है, बल्कि इन घटनाओं के प्रति अनभिज्ञता भी प्रकट की है. हॉस्टल में रह रही छात्राओं का कहना है कि रात में सोते समय तो उनकी चोटियां सहीसलामत होती है, लेकिन सुबह उठने पर किसी न किसी छात्रा की चोटी कटी मिलती है. यह क्रम में बीते 1012 दिनों से रोज हो रहा है.

अभिभावकों ने जताया आक्रोश

गुरकुल स्कूल के हॉस्टल में रोज हो रही इन घटनाओं पर अभिभावकों ने रोष प्रकट किया है. बताया कि आठवीं कक्षा की सभी छात्राएं एक ही जगह सोती हैं. रोज इनमें से किसी ना किसी की चोटी कट जा रही है. अब तक 1013 छात्राओं की चोटी कट चुकी है. लगातार हो रही घटनाओं से डरी सहमी छात्राओं का कहना है कि ऐसे हाल में उन्हें रात को सोने में भी डर लग रहा है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आशंका है कि कोई बड़ी घटना ना हो जाए. अभिभावकों का आरोप है कि हॉस्टल में पहले हाथ काटने की घटना हो चुकी है. अब चोटियां कट रही हैं.

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

अभिभावकों के मुताबिक हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अधिकारियों की है. लेकिन अधिकारी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं. अभिभावकों ने मामले की जांच की मांग की है. साथ ही का है कि यदि इसके लिए अंदर का कोई व्यक्ति जिम्मेदार है तो उसे बाहर किया जाना चाहिए. वहीं यदि कोई बाहर से आकर इस तरह की हरकत को अंजाम दे रहा है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए. अभिभावकों के मुताबिक यदि हॉस्टल प्रबंधन एक्शन नहीं लेता तो वह खुद थाने में मुकदमा दर्ज कराएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *