बिरयानी पर महाभारत… नागपुर में बदमाशों ने दुकान में घुसकर युवक को मारा चाकू, हालत नाजुक​

बिरयानी पर महाभारत… नागपुर में बदमाशों ने दुकान में घुसकर युवक को मारा चाकू, हालत नाजुक​

महाराष्ट्र के नागपुर में तीन युवकों ने एक दुकान में घुसकर वहां करने वाले युवक को चाकू मार दिया. दुकान मालिक ने बड़ी मुश्किल से बीच बचाव किया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है.

पुलिस के मुताबिक कुछ समय तक आरोपी और पीड़ित एक साथ जूते की दुकान में काम करते थे. उसी दौरान ये सभी बिरयानी खाने एक दुकान पर गए थे, जहां इनका झगड़ा हो गया था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद पीड़ित युवक ने उस दुकान से नौकरी छोड़ दी और EPSON इलेक्ट्रॉनिक नामक दुकान में काम करने लगा. इसकी जानकारी होने पर आरोपी पीड़ित की नई दुकान पर पहुंचे और उसे चाकू मारकर हत्या की कोशिश की.

पीड़ित की हालत नाजुक

पीड़ित की पहचान स्थानीय निवासी वैभव बेस के रूप में हुई है. वारदात में गंभीर रूप से घायल वैभव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वैभव के परिजनों ने इस संबध में आरोपियों के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दी है. सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़ित का भी बयान दर्ज किया है. आरोपियों की तलाश जारी है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक पीड़ित को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी ओर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अब तक वारदात की वजह बिरयानी खाने के विवाद के रूप में सामने आई है. हालांकि पुलिस अन्य संभावित एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक बदमाशों को भी अरेस्ट करने के लिए लगातार दबिश जारी है. उनके पकड़े जाने पर वारदात का खुलासा हो सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *