बरेली में BJP मेयर का पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना सिपाही को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड

बरेली में BJP मेयर का पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना सिपाही को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड

Bareilly News: बरेली में सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने वाले रिजर्व पुलिस लाइन के सिपाही अजय कुमार को बीजेपी मेयर डॉ. उमेश गौतम का पॉडकास्ट रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डालना करना महंगा पड़ गया. उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी2023 के उल्लंघन के आरोप में SSP अनुराग आर्य ने अजय कुमार को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. इसी आदेश में छह अन्य पुलिसकर्मियों पर भी अलगअलग मामलों में कार्रवाई की गई है. एक साथ सात पुलिसकर्मियों के निलंबन से पूरे पुलिस विभाग में हड़कम मचा हुआ है.

बरेली में BJP मेयर का पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना सिपाही को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड

पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात अजय कुमार पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं. वह अक्सर नेताओं, अधिकारियों और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों से जुड़े वीडियो रिकॉर्ड कर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते थे. उनकी वीडियो में पॉडकास्ट, इंटरव्यू, बातचीत और प्रेरणादायक चर्चाएं प्रमुख रूप से देखने को मिलती थीं.

बीजेपी मेयर डॉ. उमेश गौतम का पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया था

हाल के दिनों में उन्होंने बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम के साथ लंबा पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. बताया जा रहा कि इससे पहले भी वह कई सामाजिक, प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के इंटरव्यू और पॉडकास्ट कर चुके हैं.

सोशल मीडिया पर उनकी अच्छीखासी पहचान बन चुकी थी और उनके वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग प्रतिक्रिया भी देते थे. हालांकि पुलिस विभाग का कहना है कि वर्दीधारी पुलिसकर्मी किसी भी प्रकार का ऐसा कंटेंट विभागीय अनुमति के बिना रिकॉर्ड या प्रसारित नहीं कर सकते. इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

SSP ने दिया अनुशासन का सख्त संदेश

एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है. विभागीय नियमों और सोशल मीडिया पॉलिसी का पालन प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए अनिवार्य है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसी आदेश में चार रिक्रूट सिपाहियों को छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर वापस नहीं लौटने के कारण निलंबित किया गया है. वहीं रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी पर निर्धारित ड्यूटी पर नहीं पहुंचने और एक कुक पर ड्यूटी करने से इनकार करने का आरोप है. दोनों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *