नंबर1 की कुर्सी पर बैठकर भी शुभमन गिल को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा की रेटिंग भी गिरी; गुरनूर ने 60 स्थान की छलांग से मचाया तहलका​

नंबर1 की कुर्सी पर बैठकर भी शुभमन गिल को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा की रेटिंग भी गिरी; गुरनूर ने 60 स्थान की छलांग से मचाया तहलका​

Shubman Gill : आईसीसी ने बुधवार को पुरुष वनडे क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का असर रैंकिंग में साफ दिखाई दिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर1 वनडे बल्लेबाज बने हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ है। वहीं, रोहित शर्मा को भी झटका लगा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दूसरी तरफ युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने ऐसी छलांग लगाई है कि वह चर्चा में आ गए हैं।

नंबर1 होने के बावजूद Shubman Gill के घटे अंक

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल पहले स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि, उनके रेटिंग अंक 841 से घटकर 822 रह गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने 37 रन बनाए थे, जबकि तीसरे मुकाबले में वह खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए थे। बारिश के कारण तीसरा मुकाबला पूरा नहीं हो सका।

इसके बावजूद शुभमन गिल की बादशाहत बरकरार है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 794 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, विराट कोहली 781 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

रोहित शर्मा को भी हुआ रेटिंग अंकों का नुकसान

भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा को भी ताजा रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है। वह 754 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन उनके 16 रेटिंग अंक कम हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित बिना खाता खोले आउट हुए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से 23 रन निकले थे।

टॉप10 बल्लेबाजों की सूची में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं। शुभमन गिल , विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा केएल राहुल 657 अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं। इससे भारतीय बल्लेबाजी की मजबूत मौजूदगी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गुरनूर बराड़ ने 60 स्थान की लगाई छलांग

ताजा रैंकिंग में सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की हो रही है। उन्होंने वनडे गेंदबाजों की सूची में 60 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 48वां स्थान हासिल कर लिया है। उनके खाते में अब 486 रेटिंग अंक हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में गुरनूर ने सात विकेट चटकाए हैं और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

वहीं, अक्षर पटेल 23 स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 546 अंक हैं। अर्शदीप सिंह को भी फायदा हुआ है और वह 11 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 31वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

इस तरह भारतीय गेंदबाजों के लिए ताजा रैंकिंग अच्छी खबर लेकर आई है। खासकर गुरनूर बराड़ की शानदार छलांग ने सभी का ध्यान खींचा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *