गैंग ‘302’, इंस्टाग्राम पर भौकाल और सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी… जयपुर गैंगवार में मारे गए विजय बाजिया पर नए खुलासे​

गैंग ‘302’, इंस्टाग्राम पर भौकाल और सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी… जयपुर गैंगवार में मारे गए विजय बाजिया पर नए खुलासे​

Jaipur Crime News: जयपुर में बुधवार रात हुई खौफनाक गैंगवार में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देश पर एसीपी शिव कुमार भारद्वाज की स्पेशल टीम ने रात भर दबिश देकर तड़के रात 3 बजे चारों हत्यारों को धर दबोचा. इस मामले में अब मृतक हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की आपराधिक दुनिया, उसके ‘302 गैंग’, सोशल मीडिया पर भौकाल और सरपंच चुनाव लड़ने की महत्वाकांक्षा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, जोबनेर के खिजूरियावास निवासी विजय बाजिया अपराध की दुनिया में ‘302 गैंग’ चलाता था. दहशत फैलाने के लिए उसने अपनी फॉर्च्यूनर कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी ‘0302’ ले रखा था, जो हत्या की धारा का प्रतीक था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इलाके में अपना खौफ और वर्चस्व कायम रखने के लिए विजय सोशल मीडिया का सहारा लेता था. वह इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी दबंगई और काफिले के वीडियो डालकर फॉलोअर्स बढ़ाता था.

सरपंच चुनाव लड़ने की थी तैयारी: प्रॉपर्टी कब्जाने और शराब के कारोबार से जुड़े विजय पर 2 हत्या के मामलों समेत एक दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज थे. अपराध के साथसाथ वह राजनीति में कदम रखने और ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था.

हत्या का बदला लेने के लिए रची गई खूनी साजिश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सनसनीखेज हत्याकांड पुरानी हत्या का बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया था. हमलावरों ने बुधवार रात करधनी इलाके में विजय की फॉर्च्यूनर को टक्कर मारकर रोका और बीच सड़क उस पर टूट पड़े. बदमाशों के सिर पर खून इस कदर सवार था कि उन्होंने कुल्हाड़ी, सरियों और पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए. हमला इतना भीषण था कि एक कुल्हाड़ी विजय के सिर में ही फंसी रह गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

वारदात के बाद ACP शिव कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रात 3 बजे 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब इस गैंगवार में शामिल अन्य फरार बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *