दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी को लेकर बड़ा उलटफेर! अक्षर पटेल नहीं संभालना चाहते जिम्मेदारी, अब इन दो दिग्गजों पर टिकी नजरें​

दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी को लेकर बड़ा उलटफेर! अक्षर पटेल नहीं संभालना चाहते जिम्मेदारी, अब इन दो दिग्गजों पर टिकी नजरें​

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी को लेकर हलचल तेज हो गई है। टीम के मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल को लेकर ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षर अब कप्तानी की जिम्मेदारी आगे नहीं संभालना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली को नए कप्तान की तलाश करनी पड़ेगी। इस रेस में ऋषभ पंत और केएल राहुल के नाम चर्चा में हैं।

दो सीजन की नाकामी के बाद कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी जारी रखने को लेकर उत्साहित नहीं हैं। फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने बताया है कि अक्षर पटेल कप्तानी करने के इच्छुक नहीं हैं और मैनेजमेंट उन्हें इस जिम्मेदारी को जारी रखने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है।

अक्षर पटेल को ऋषभ पंत के टीम से जाने के बाद कप्तानी सौंपी गई थी। उन्होंने आईपीएल 2025 और 2026 में दिल्ली की अगुवाई की, लेकिन दोनों ही सीजन में टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी। दिल्ली ने 2025 में पांचवां और 2026 में छठा स्थान हासिल किया था। लगातार दो सीजन के निराशाजनक नतीजों के बाद टीम की रणनीति पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ऋषभ पंत की वापसी से बढ़ी कप्तानी की उम्मीद

दिल्ली कैपिटल्स के पास कप्तानी के लिए सबसे चर्चित विकल्प ऋषभ पंत हो सकते हैं। पंत पहले भी इस फ्रेंचाइजी की कमान संभाल चुके हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली ने कई अहम मुकाबले जीते और प्लेऑफ तक का सफर भी तय किया था। आईपीएल 2027 से पहले पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी भी हो चुकी है। ऐसे में अगर अक्षर पटेल कप्तानी छोड़ते हैं तो फ्रेंचाइजी एक बार फिर पंत पर भरोसा जता सकती है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत फिलहाल कप्तानी को लेकर ज्यादा उत्सुक नहीं हैं।

केएल राहुल भी हैं कप्तानी के बड़े दावेदार

केएल राहुल भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी का विकल्प बन सकते हैं। उनके पास पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करने का अनुभव है। वह आईपीएल में कई सीजन तक टीमों का नेतृत्व कर चुके हैं।

फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अगले कप्तान को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी मिनी ऑक्शन के बाद इस पर अंतिम फैसला ले सकती है। ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली की कप्तानी का सवाल क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *