‘302 गैंग’ के सरगना को मिटाने के लिए बनाई थी ‘7007 गैंग’… जयपुर के विजय बाजिया हत्याकांड में नया खुलासा​

‘302 गैंग’ के सरगना को मिटाने के लिए बनाई थी ‘7007 गैंग’… जयपुर के विजय बाजिया हत्याकांड में नया खुलासा​

Jaipur Crime News: राजधानी जयपुर के जगदंबा नगर में हुए हिस्ट्रीशीटर विजय चौधरी उर्फ विजय बाजिया हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस खौफनाक कत्ल को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने बाकायदा ‘7007 गैंग’ तैयार की थी. DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने खुलासा किया कि 7 साल पहले विजय बाजिया ने मुख्य आरोपी अनीश गोल्या उर्फ जग्गू के पिता कैलाश गोल्या की हत्या की थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी का बदला लेने के लिए अनीश ने ‘7007 गैंग’ बनाई और साथियों संग मिलकर 11 नवंबर की रात 30 किलोमीटर तक पीछा कर विजय को कुल्हाड़ियों से काट डाला. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कैम्पर वाहन को जब्त कर चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस जांच के अनुसार, 7 साल पहले मृतक विजय बाजिया और उसके साथियों ने कैलाश गोल्या की नृशंस हत्या कर दी थी. पिता की मौत का बदला लेने के लिए बेटे अनीश गोल्या ने अपने साथियों के साथ मिलकर ‘7007’ नाम से गैंग बनाई. वे लगातार विजय की रेकी कर रहे थे और धमकियां दे रहे थे.

11 नवंबर की रात हमलावरों ने विजय बाजिया की फॉर्च्यूनर कार का करीब 30 किलोमीटर तक पीछा किया. इस दौरान आरोपियों ने अपनी कैम्पर गाड़ी से विजय की फॉर्च्यूनर को करीब एक दर्जन बार जोरदार टक्कर मारी.

चलती कार पर कुल्हाड़ियों से हमले, जान की गुहार लगाता रहा विजय

हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में चलती हुई फॉर्च्यूनर कार पर बाहर से ही धारदार कुल्हाड़ियों से वार करने शुरू कर दिए. विजय अपनी जान की गुहार लगाता हुआ गाड़ी दौड़ाता रहा, लेकिन रावण गेट के पास जगदंबा नगर में आरोपियों ने जोरदार टक्कर मारकर उसकी गाड़ी रोक ली और कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कैम्पर वाहन को जब्त कर लिया है. तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर कई फर्जी व अलगअलग नंबर प्लेटें पड़ी मिलीं, जिनमें ‘7007’ नंबर की खास प्लेट भी रखी हुई थी.

जोबनेर के रहने वाले चारों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ACP शिव कुमार भारद्वाज की स्पेशल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोबनेर निवासी मुख्य आरोपी अनीश गोल्या उर्फ जग्गू, कमलेश गोल्या, युवराज चौधरी और दिनेश चौधरी उर्फ दीनू को गिरफ्तार कर लिया है. करधनी पुलिस स्टेशन में जब्त की गई कैम्पर और विजय की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर कुल्हाड़ी से किए गए हमलों और जोरदार टक्कर के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *