साथ बैठकर पी शराब, गाली दी तो कर दिया काम तमाम… कर्नाटक में सुपारी बागान गार्ड के मर्डर की गुत्थी सुलझी​

साथ बैठकर पी शराब, गाली दी तो कर दिया काम तमाम… कर्नाटक में सुपारी बागान गार्ड के मर्डर की गुत्थी सुलझी​

Karnataka News: कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में एक सुपारी बागान के रखवाले की बेरहमी से की गई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. कादुर पुलिस ने इस मामले में गांव के ही निवासी मुख्य आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद बेंगलुरु फरार हो गया था. मामला कादुर तालुक स्थित करिचिरनहल्ली गांव का है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपी के बीच पहले से ही डांटफटकार को लेकर अनबन चल रही थी. वारदात वाली रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद नशे की हालत में हुई कहासुनी और गालीगलौज ने खूनी रूप ले लिया.

कादुर पुलिस को करिचिरनहल्ली स्थित एक सुपारी के बागान के निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या की सूचना मिली थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को घर के अंदर खून से लथपथ शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान हासन जिले के अरसिकेरे तालुक निवासी 52 वर्षीय लक्ष्मण के रूप में हुई. लक्ष्मण बागान में अकेला रहकर रखवाली का काम करता था. सूनसान बागान में हुई इस वारदात से आसपास के बाग मालिकों और किसानों में दहशत फैल गई थी. शुरुआत में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था और चोरी के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका पर भी जांच शुरू की गई थी.

साथ बैठकर पी शराब, फिर पुरानी डांट और गालीगलौज पर भड़का आरोपी

पुलिस तफ्तीश के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी नवीन भी करिचिरनहल्ली गांव का ही रहने वाला है. जब भी नवीन अपने घर की तरफ जाता था, तो लक्ष्मण कथित तौर पर शराब के नशे में उसे डांटता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी.

घटना वाली रात नवीन इसी पुरानी बात को लेकर लक्ष्मण के फार्महाउस पर गया था. वहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी. नशे की हालत में दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया और लक्ष्मण ने नवीन को कथित तौर पर अपशब्द कह दिए. इससे गुस्से में आकर नवीन ने वहीं पास में रखे हथियार से लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मोबाइल बंद कर बेंगलुरु भागा था आरोपी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

हत्या करने के बाद आरोपी नवीन तुरंत बेंगलुरु भाग गया था और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था. हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को दोनों के बीच हुए पुराने झगड़ों की जानकारी मिली और नवीन की संदिग्ध गतिविधियों व सुरागों का पीछा करते हुए पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद कादुर पुलिस ने आरोपी नवीन को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *