ओवैसीचंद्रशेखर की सियासी धार कुंद करने के लिए अखिलेश यादव का क्या है प्लान?​

ओवैसीचंद्रशेखर की सियासी धार कुंद करने के लिए अखिलेश यादव का क्या है प्लान?​

10 साल से उत्तर प्रदेश में सत्ता का सूखा झेल रही समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है. भले ही सपा मुखिया अखिलेश इस गठबंधन को बीजेपी के लिए नुकसानदेह बता रहे हों, लेकिन दोनों के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से असली खतरा को ही है. यही वजह है कि गठबंधन के ऐलान के साथ ही सपा इसकी सियासी धार कुंद करने में जुट गई है.

समाजवादी पार्टी तीन तरफ से इसकी किलेबंदी कर रही है, ताकि पश्चिमी यूपी में ओवैसी और चंद्रशेखर के प्रभाव में उसके PDA के दलित और अल्पसंख्यक वोटर छिटक न जाएं.

1. रामजी लाल दलित साध रहे हैं

रामजीलाल सुमन पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी के बड़े दलित नेता हैं. इस वक्त राज्यसभा सांसद हैं. सुमन के पास दलितों को साधने का जिम्मा है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। 15 नवंबर को सुमन आगरा में दलित महापंचायत करा रहे हैं. इसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे. अखिलेश यहीं से यूपी चुनाव का शंखनाद करेंगे.

आगरा को पश्चिमी यूपी का सियासी एपिक सेंटर माना जाता है. पश्चिमी यूपी में विधानसभा की 71 सीटें हैं. इन सीटों पर जीत हार तय करने में मुस्लिमों की तरह दलित भी एक अहम फैक्टर हैं.

2024 के चुनाव में यूपी में नॉन जाटव दलितों का 57 प्रतिशत वोट सपा गठबंधन को मिला था. जाटव समुदाय के वोट भी सपा गठबंधन को मिले थे. सपा पुराने परफॉर्मेंस को बरकरार रखना चाहती है.

पश्चिमी यूपी की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, संभल, रामपुर जैसी सीटों पर सपा गठबंधन को जीत मिली थी. मेरठ और अलीगढ़ सीट पर काफी कम मार्जिन से सपा को हार मिली थी.

वहीं नगीना सीट से चंद्रशेखर सपा और बीजेपी उम्मीदवार को हराकर लोकसभा पहुंचे. इस सीट पर सपा का पीडीए समीकरण काम नहीं आया था.

2. शिवपाल आजम को साध रहे हैं

12 नवंबर को जिस दिन चंद्रशेखर और असदुद्दीन ओवैसी गठबंधन बनाने की घोषणा कर रहे थे. उस दिन शिवपाल यादव डासना जेल में आजम खान से मिलने पहुंच गए. आजम खान सपा के कद्दावर नेता हैं और इस वक्त ईडी की गिरफ्त में हैं.

ओवैसी कई मौकों पर आजम खान का मुद्दा उछाल चुके हैं. आजम से मुलाकात के बाद शिवपाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आजम के साथ अन्याय हो रहा है. पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है.

इस दौरान शिवपाल यादव ने ओवैसी पर निशाना भी साधा. रामपुर, संभल, मोरादाबाद और बिजनौर में आजम खान की मजबूत पकड़ है. सपा सरकार में आजम खान दूसरे नंबर के मंत्री थे.

इस वक्त उन पर 90 से ज्यादा केस दर्ज हैं. उनके परिवार का कोई भी सदस्य किसी सरकारी पद पर नहीं हैं.

3. टिकैत के सहारे नैरेटिव सेट

11 नवंबर को ही चंद्रशेखर और असदुद्दीन ओवैसी के बीच गठबंधन की बात सामने आई थी. इसी दिन अखिलेश यादव से किसान नेता राकेश टिकैत ने मुलाकात की.

अखिलेश ने टिकैत के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा आज किसान नेता राकेश टिकैत जी के साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई और ये सच सामने आया कि किस तरह संपूर्ण उप्र में सबसे अधिक पीड़ित किसान वर्ग ही है, तो हमने भी दोहराया कि जो पीड़ित, वो पीडीए! पीडीए में ए का मतलब अन्नदाता भी तो है.

अखिलेश ने आगे लिखा किसानों का लगातार बढ़ता समर्थन पीडीए को हर गांव, हर बूथ पर जिताने के लिए वचनबद्ध है. हम फिर दोहराएंगे : जब खेत मुस्कुराएगा, तब देश मुस्कुराएगा!

अखिलेश से मुलाकात के एक दिन बाद टिकैत ने ओवैसी पर हमला बोला. उन्होंने ओवैसी को सरकार का आदमी बताया.

नए गठबंधन का अखिलेश ने किया स्वागत

गुरुवार को अखिलेश यादव ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन का स्वागत किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा गठबंधन से बीजेपी के वोटों में नुकसान होगा. लगभग 23 प्रतिशत वोट बीजेपी के कटेंगे.

अखिलेश यादव ने आगे लिखा बहुत दिनों से अपेक्षित इस घटनाक्रम के घटित होने के बाद आज यह भी स्पष्ट हो गया है कि यूपी के विधानसभा चुनावों में जिसका आधारभूत वोट ज्यादा होगा, सच में परिवर्तन चाहनेवाली जनता उसी की तरफ जाएगी, और इस संदर्भ में पीडीए से बड़ा अन्य कोई विकल्प है ही नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *