Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 24 घंटे बाद बिगड़ेगा मौसम… UP से बंगाल तक बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें हिमाचल समेत 14 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 24 घंटे बाद बिगड़ेगा मौसम… UP से बंगाल तक बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें हिमाचल समेत 14 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: देशभर में पहाड़ से लेकर मैदनी इलाकों तक मौसम का मिजाज अलगअलग देखने को मिल रहा है. दक्षिण भारत में बरसात का दौर जारी है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. उत्तर भारत में सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट की वजह से ठंड महसूस होने लगी है. इसी बीच आज यानी 14 नवंबर को मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दरअसल, दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र देश में मौसम बिगड़ सकता है. देश की राजधानी दिल्ली में आज मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. आज अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दिल्ली में कल यानी 15 नवंबर को मौसम बिगड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

यूपी में बारिश, बिहार और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. यहां धूंध और कोहरे के अलावा कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह के समय धूंध और कोहरा देखने को मिल सकता है. पश्चिमी यूपी में आज और कल कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. बिहार में आज कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, 15 जिलों में मौसम खराब जरूर हो सकता है. झारखंड के 10 जिलों में कोहरा छा सकता है. बारिश को लेकर आज कोई अलर्ट नहीं है.

राजस्थान और एमपी के मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान में आज 6 जिलों में बादल छाने के साथ तेज हवा चलने और कहींकहीं हल्की बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कल को 8 जिलों में येलो अलर्ट है. मध्य प्रदेश में अब सर्दी का असर धीरेधीरे बढ़ने लगा है. प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. आने वाले पांच दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. पंजाब के कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

दक्षिण भारत में बारिश का दौैर

दक्षिण भारत के राज्यों में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 14 और 16 से 19 नवंबर तक बारिश हो सकती है. केरल और माहे में कल छिटपुट फिर 16 से 19 नवंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश में 14 से 19 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. आईएमडी ने तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 18 और 19 नवंबर को अलगअलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड से कश्मीर तक बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड के सात जिलों में आज बारिश की संभावना है. इनमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं. 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई. राज्य में कल तक मौसम खराब बना रहेगा. कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *