वैभव सूर्यवंशी का कैप्टेंसी में वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने टी20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान​

वैभव सूर्यवंशी का कैप्टेंसी में वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने टी20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान​

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे हासिल करने में बड़ेबड़े क्रिकेटरों को कई साल लग जाते हैं। वैभव अब पुरुष टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी संभालते ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय क्रिकेट में एक नई चर्चा शुरू कर दी है।

15 साल 232 दिन की उम्र में संभाली बिहार की कमान

वैभव सूर्यवंशी ने 14 नवंबर 2026 को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ बिहार की कप्तानी की। उस समय उनकी उम्र महज 15 साल और 232 दिन थी। इसी के साथ वह पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए वैभव को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। वहीं सूरज कश्यप को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कप्तान के रूप में वैभव ने अपना पहला टॉस भी जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

क्रोएशिया के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने इस उपलब्धि के साथ क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने साल 2025 में 17 साल और 311 दिन की उम्र में क्रोएशिया की टी20 टीम की कप्तानी की थी। वहीं भारत में इससे पहले सबसे कम उम्र में टी20 कप्तानी करने का रिकॉर्ड महिपाल लोमरोर के नाम था। उन्होंने 18 साल और 67 दिन की उम्र में राजस्थान की कप्तानी की थी। अब वैभव इन दोनों रिकॉर्ड से आगे निकल गए हैं।

बल्लेबाजी में नहीं चला बल्ला, जल्द छोड़ेंगे कप्तानी

इतिहास रचने वाले इस मुकाबले में वैभव अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके। सौराष्ट्र के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी 18 रन बनाकर आउट हो गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने अपनी छोटी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, उनकी कप्तानी का यह सफर फिलहाल शुरुआती दो मुकाबलों तक ही रहने वाला है।

दरअसल, 19 नवंबर से कतर में राइजिंग स्टार्स एशिया कप शुरू होना है, जिसके लिए वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए टीम से जुड़ सकते हैं। गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी पहले भी टी20 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बना चुके हैं। अब सबसे कम उम्र में कप्तानी का विश्व रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *