Noida Chhath Puja Traffic Diversion: नोएडा में दो दिन इन रास्तों पर जानें से बचें, छठ के चलते रूट डायवर्जन​

Noida Chhath Puja Traffic Diversion: नोएडा में दो दिन इन रास्तों पर जानें से बचें, छठ के चलते रूट डायवर्जन​

Noida News: महापर्व छठ पूजा को लेकर नोएडा में आज और कल यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. शहर के 21 सार्वजनिक स्थानों समेत कालिंदी कुंज और कुलेसरा के किनारे डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी. भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दो दिनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है. DCP ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि जरूरत के अनुसार हल्के, मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के मार्ग बदले जाएंगे.

नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी कुंज की ओर: इस मार्ग से कालिंदी कुंज जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा. ये वाहन चालक डीएनडी या चिल्ला बॉर्डर होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

सेक्टर37 से कालिंदी कुंज की ओर: यहां से आने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर के लूप से दलित प्रेरणा स्थल की तरफ मोड़ा जाएगा. आगे ये वाहन डीएनडी या चिल्ला बॉर्डर के रास्ते जा सकेंगे.

सूरजपुर से कुलेसरा, फेस2 की ओर: इस रूट पर आने वाले वाहनों को कच्ची सड़क तिराहे से चौगानपुर गोलचक्कर की तरफ भेजा जाएगा, जहां से वे बिसरख गोलचक्कर होकर निकल सकेंगे.

फेस2 से हिंडन नदी की ओर: हिंडन घाट की तरफ जाने वाले वाहनों को फेस2 के पास से ककराला की ओर डायवर्ट किया जाएगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ये वाहन चालक सोरखा और बिसरख गोलचक्कर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे.

किसान चौक से पर्थला गोलचक्कर की ओर: इस मार्ग से आने वाले वाहनों को बिसरख की ओर भेजा जाएगा, जो आगे सोरखा और पर्थला गांव के सामने एफएनजी होते हुए जा सकेंगे.

पर्थला गोलचक्कर से किसान चौक की ओर: इस दिशा में जाने वाले वाहनों को सिग्नेचर ब्रिज के नीचे से सोरखा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जहां से बिसरख होते हुए लोग आगे बढ़ सकेंगे.

सेक्टर21ए स्टेडियम समेत 21 जगहों पर विशेष इंतजाम, हेल्पलाइन नंबर जारी

नोएडा प्राधिकरण ने पूरे किए इंतजाम: कालिंदी कुंज और हिंडन घाट के अलावा सेक्टर21ए स्थित नोएडा स्टेडियम सहित शहर के 21 प्रमुख स्थानों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करेंगे. नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, सभी पूजा स्थलों पर प्रकाश, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं.

ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर जारी: पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे संबंधित घाटों के आसपास के रास्तों पर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें. यात्रा के दौरान किसी भी तरह की यातायात समस्या होने पर नागरिक ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर तुरंत सहायता ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *