बलिया में 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत: पेड़ से टकराकर 5 बार पलटी कार, फिर 20 मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी, एक साथ उठीं चारों अर्थियां​

बलिया में 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत: पेड़ से टकराकर 5 बार पलटी कार, फिर 20 मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी, एक साथ उठीं चारों अर्थियां​

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शनिवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. नगरा थाना क्षेत्र के निछुआडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और फिर हवा में 5 बार पलटते हुए 20 मीटर दूर गड्ढे में जा गिरी. इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चारों जिगरी दोस्तों की मौत हो गई. चारों युवक एक ही गांव गौवापार के रहने वाले थे. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

सीओ रसड़ा रजनीश यादव के मुताबिक, गौवापार गांव निवासी अभिषेक पटेल, कुणाल पासवान, गोलू ठाकुर और धनंजय पटेल शनिवार शाम घूमने के लिए नगरा बाजार गए थे. रात करीब 9:30 बजे चारों फॉक्सवैगन वर्टूस कार से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान नगराबेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह मोड़ के पास कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार 100 किमी/घंटा से अधिक थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी और कार 5 बार पलटते हुए 20 मीटर दूर गड्ढे में गिर गई. आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों और पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर अंदर फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार के एयरबैग खुलने के बावजूद चारों की जान नहीं बच सकी.

हादसे के बाद सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक और कुणाल को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल गोलू और धनंजय को प्राथमिक उपचार के बाद मऊ जिले के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया.

जानें हादसे में जान गंवाने वाले चारों दोस्तों के बारे में

अभिषेक पटेल : अभिषेक उत्तराखंड स्थित IIM में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे और दीपावली से एक दिन पहले ही गांव आए थे. महज 6 महीने पहले ही उनकी शादी आकांक्षा सिंह से हुई थी. पिता प्रमोद पटेल किसान हैं और मां आशा सिंह पटेल रिटायर्ड शिक्षिका हैं. दो विवाहित बहनों नीतू और रितु के बीच वे मातापिता के इकलौते बेटे थे.

कुणाल पासवान : दो साल पहले आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुणाल प्रयागराज में रहकर रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहा था और दीपावली से दो दिन पहले गांव आया था. पिता रविंद्र प्रसाद प्राइवेट ड्राइवर हैं और मां शीला देवी गृहिणी हैं. चार भाईबहनों में सबसे बड़ा कुणाल शाम 6 बजे मां को बताकर खीर बनाने के लिए दूध लेने निकला था.

धनंजय पटेल : तीन भाइयों में सबसे छोटा धनंजय एक निजी स्कूल में पढ़ाने के साथसाथ सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था. पिता रामप्रकाश खेतीकिसानी करते हैं और मां हंसा देवी गृहिणी हैं.

गोलू ठाकुर : किसान कमलेश ठाकुर और गृहिणी शारदा देवी के तीन बेटों में सबसे छोटा गोलू गांव में रहकर ही सेना और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *