बड़ी बहू के घर गई मां, वापस नहीं लौटी तो शराबी बेटे ने जान से ही मार डाला​

बड़ी बहू के घर गई मां, वापस नहीं लौटी तो शराबी बेटे ने जान से ही मार डाला​

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के मदाला गांव में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शराब की लत में डूबे छोटे बेटे बाजी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां अकुला सीतारावम्मा पर चाकू से हमला कर उनका गला काट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा अपनी मां को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया. शाम को जब बड़ी बहू खेत से घर लौटी, तो घर के पास पानी के गड्ढे में मां को खून से लथपथ पड़ा देख उसकी चीख निकल गई. स्थानीय लोगों ने दोपहर में आरोपी को घर से बाहर निकलते हुए देखा था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है.

प्रकाशम जिले के संथमगुलुरु मंडल स्थित आदिवापलेम निवासी अकुला सीतारावम्मा के पति पुल्लैया का दस साल पहले निधन हो चुका था और बड़े बेटे की भी मृत्यु हो चुकी थी. उनकी बड़ी बहू मदाला गांव में रहकर खेतीबाड़ी करती है और अपने बच्चों को पढ़ाती है. सीतारावम्मा अपने छोटे बेटे बाजी और उसकी पत्नी के साथ आदिवापलेम में रहती थीं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बाजी को शराब की बुरी लत लग गई थी, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी.

मां से रोज करता था झगड़ा, घर में अकेला पाकर बोला हमला

पत्नी के जाने के बाद बाजी रोज नशे में धुत होकर मां से झगड़ा करता था. उससे बचने के लिए सीतारावम्मा मदाला गांव में अपनी बड़ी बहू के घर आकर रहने लगी थीं. शनिवार को बाजी को इसका पता चला, तो वह मदाला पहुंच गया. उस वक्त बड़ी बहू मजदूरी पर गई हुई थी और बच्चे स्कूल गए थे. घर में मां को अकेला पाकर बाजी ने उन पर वापस आदिवापलेम चलने और अपनी पत्नी को भी मायके से बुलाने का दबाव बनाया.

बहस बढ़ने पर चाकू से काटा गला, शाम को बड़ी बहू ने देखा शव तो मचा कोहराम

मां के इनकार करने पर दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई. इसी गुस्से में बाजी ने घर में रखा चाकू उठाया और अपनी ही मां का गला रेत दिया. सीतारावम्मा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ीं और बाद में पास के तालाब में जा गिरीं. वारदात के बाद बाजी वहां से भाग निकला.

शाम को जब बड़ी बहू काम से घर लौटी, तो उसने सीतारावम्मा को मृत अवस्था में पड़ा देख शोर मचाया. चीखपुकार सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दोपहर में बाजी को घर से बाहर निकलते हुए देखा था. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द पकड़ने का दावा किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *