फतेहपुर: जिम जाने निकले थे तीन दोस्त, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, तीनों की मौत​

फतेहपुर: जिम जाने निकले थे तीन दोस्त, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, तीनों की मौत​

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. शहर के नऊवाबाग इलाके में प्रयागराज रोड पर नेशनल हाईवे2 पर तेज रफ्तार ट्रक ने जिम जाने के लिए घर से निकले तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस भयानक हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मृतकों के घरों में चीखपुकार और मातम छा गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक समेत तमाम पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

जानकारी के मुताबिक, शहर के अलगअलग मोहल्लों के रहने वाले तीन युवक रोज की तरह रविवार सुबह एक साथ जिम जाने के लिए अपने घरों से निकले थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवाबाग में प्रयागराज रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास जब वे सड़क किनारे जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार और भयानक थी कि युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की पहचान स्पर्श गौतम , अनुज पाल और विश्वेश पटेल के रूप में हुई है. तीनों में गहरी दोस्ती थी और एक साथ दुनिया से चले जाने की इस खबर ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है.

चालक वाहन समेत फरार, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक और उसके ड्राइवर का सुराग लगाया जा सके. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया. उन्होंने मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए बताया कि पुलिस की कई टीमें फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी हैं. साक्ष्यों के आधार पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *