Tata Sierra vs Kia Seltos: किस SUV में मिलेगा ज्यादा पावर, बेहतर माइलेज और पैसा वसूल पैकेज?

Tata Sierra vs Kia Seltos: किस SUV में मिलेगा ज्यादा पावर, बेहतर माइलेज और पैसा वसूल पैकेज?

Tata Sierra vs Kia Seltos: भारतीय बाजार में मिडसाइज SUV सेगमेंट लगातार लोकप्रिय हो रहा है और इस कैटेगरी में TATA Sierra और Kia Seltos दो ऐसे ऑप्शन हैं जो ग्राहकों को इंजन और ट्रांसमिशन की रेंज प्रोवाइड कराते हैं. दोनों मॉडल पेट्रोल, टर्बोपेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आते हैं. इसके अलावा इनमें मैनुअल, CVT, DCT, iMT और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक जैसे कई गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार सही वेरिएंट चुन सकते हैं.

Tata Sierra vs Kia Seltos: किस SUV में मिलेगा ज्यादा पावर, बेहतर माइलेज और पैसा वसूल पैकेज?

Tata Sierra vs Kia Seltos: माइलेज

अगर माइलेज की बात करें तो सामान्य पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट में बढ़त बनाती है. मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इसका ईंधन दक्षता आंकड़ा Kia Seltos से लगभग 0.9 किमी प्रति लीटर ज्यादा है. वहीं ऑटोमैटिक विकल्प में भी Sierra का प्रदर्शन बेहतर माना गया है और यह Seltos के CVT वेरिएंट से करीब 0.4 किमी प्रति लीटर ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है. इसका प्रमुख कारण Sierra में इस्तेमाल की गई Atkinson Cycle तकनीक है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है.

Tata Sierra vs Kia Seltos: इंजन

डीजल इंजन के मामले में भी Sierra का दावा से मजबूत दिखाई देता है. मैनुअल गियरबॉक्स वाले डीजल वेरिएंट में दोनों के बीच लगभग 1.86 किमी प्रति लीटर का अंतर है, जबकि ऑटोमैटिक मॉडल में Sierra करीब 1.48 किमी प्रति लीटर तक बेहतर माइलेज देती है. हालांकि, टर्बोपेट्रोल ऑटोमैटिक सेगमेंट में Kia Seltos बाजी मारती है. इसका DCT वेरिएंट Sierra के टर्बोपेट्रोल मॉडल से लगभग 2.2 किमी प्रति लीटर अधिक माइलेज देने का दावा करता है. इसके अलावा Seltos टर्बोपेट्रोल इंजन के साथ iMT ट्रांसमिशन का विकल्प भी उपलब्ध कराती है.

इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों SUV में 1.5लीटर पेट्रोल, 1.5लीटर टर्बोपेट्रोल और 1.5लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. सामान्य पेट्रोल इंजन में Sierra 106hp की पावर देती है, जबकि Seltos 115hp की अधिकतम पावर और 144Nm टॉर्क जनरेट करती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, टर्बोपेट्रोल इंजन में दोनों की पावर लगभग समान है, लेकिन टॉर्क के मामले में Seltos को हल्की बढ़त मिलती है.

Tata Sierra vs Kia Seltos: कीमत

कीमत पर नजर डालें तो TATA Sierra की एक्सशोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है. वहीं Kia Seltos की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 21.82 लाख रुपये तक पहुंचता है. दोनों SUV अपने फीचर्स, इंजन विकल्प और प्रीमियम डिजाइन के दम पर Hyundai Creta, Citroen Aircross, Maruti Suzuki Grand Vitara जैसे मॉडलों को कड़ी चुनौती देती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *