
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन की तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आगरा में मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा, जहां 250 से अधिक खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी।
इस बार लीग का आयोजन लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम और कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में संयुक्त रूप से किया जाएगा। मिनी ऑक्शन के जरिए टीमें अपने स्क्वॉड को मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगी।
तीन कैटेगरी में तय किया गया खिलाड़ियों का बेस प्राइस
मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों को तीन अलगअलग बेस प्राइस श्रेणियों में रखा गया है।
10 खिलाड़ियों का बेस प्राइस: ₹5 लाख
45 खिलाड़ियों का बेस प्राइस: ₹3.5 लाख
अन्य सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइस: ₹2.5 लाख
फ्रेंचाइजी अपनी जरूरत और उपलब्ध बजट के अनुसार खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।
किस टीम के पास कितना बजट?
ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पर्स की स्थिति भी स्पष्ट हो चुकी है।
नोएडा सुपरकिंग्स के पास सबसे बड़ा पर्स ₹80.60 लाख है।
कानपुर सुपरस्टार्स के पास ₹60 लाख उपलब्ध हैं।
गोरखपुर लायंस के पास ₹55.90 लाख का बजट है।
काशी रुद्रास के पास ₹47.15 लाख शेष हैं।
लखनऊ फॉल्कंस के पास ₹30.20 लाख का पर्स है और टीम अधिकतम 6 खिलाड़ियों को खरीद सकती है।
मेरठ मावरिक्स सबसे छोटे पर्स ₹28.70 लाख के साथ ऑक्शन में उतर रही है।
रणनीति पर रहेंगी सभी की नजरें
मिनी ऑक्शन में टीमों की नजर ऐसे खिलाड़ियों पर होगी जो आगामी सीजन में संतुलित और मजबूत संयोजन तैयार करने में मदद कर सकें। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बड़े पर्स वाली फ्रेंचाइजी जहां स्टार खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती हैं, वहीं सीमित बजट वाली टीमें बेहतर वैल्यू वाले खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश करेंगी।