ताजी नीम की पत्तियों को 3 तरह​​​ से त्वचा में करें इस्तेमाल, गर्मियों में बेदाग दिखेगा चेहरा

ताजी नीम की पत्तियों को 3 तरह​​​ से त्वचा में करें इस्तेमाल, गर्मियों में बेदाग दिखेगा चेहरा
Featured Image

Neem Leaves for Skin: गर्मियों में ताजी नीम की पत्तियां त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद हैं? क्या ताजी नीम की पत्तियों को चेहरे पर सीधे लगाया जा सकता है? बेदाग त्वचा के लिए नीम का फेस पैक कैसे तैयार करें?

मुंहासे, दाग-धब्बे और रैशेज जैसी समस्याएं गर्मियों में आम हो जाती हैं,। इनसे छुटकारा पाने के लिए किसी महंगे साबुन या फिर सीरम की जरूरत नहीं है। आप नीम की ताजी पत्तियों को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए। नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। त्वचा पर जमा बैक्टीरिया को कम करने, सूजन घटाने और एक्ट्रा तेल को कम करने में मदद करते हैं। अगर घर में नीम का पेड़ है, तो पत्तियों को 4 तरह से इस्तेमाल कर गर्मियों में बेदाग त्वचा पाएं।

दही के साथ लगाएं नीम की पत्तियां

नीम की ताजी पत्तियों को बारीक पीस लीजिये और इसमें एक चम्मच दही मिलाएं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। ऐसा करने से त्वचा को गर्मियों में न सिर्फ ठंडक मिलेगी बल्कि एक्स्ट्रा तेल भी निकल जाएगा। इससे आपके चेहरे पर दाने भी नहीं होंगे।

नीम का उबटन

आप नीम का उबटन बनाने के लिए बेसन, गुलाब जल और पिसी नीम मिलाएं। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और सूखने दें। बाद में धो लें। रोजाना गर्मी में त्वचा की गंदगी को साफ करने के लिए यह बेस्ट उपाय है।

नीम और एलोवेरा जेल

नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसमें ताजा एलोवेरा जैल मिलाएं और इसे 10 से 15 मिनट पर चेहरे पर लगाए रखें। यह न सिर्फ आपके चेहरे को हाइड्रेट रखेगा बल्कि पिंपल्स के कारण आई हल्की जलन या सूजन को भी शांत करेगा।

बेदाग स्किन के लिए नीम का सेवन

नीम की पत्तियों को त्वचा में लगाने के साथ ही अगर आप बेहतर असर चाहते हैं, तो नीम की कोमल पत्तियों का सेवन भी किया जा सकता है। नीम का स्वाद बहुत कड़वा होता है और हर कोई इसे नहीं खा पाता है। गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और किसी गंभीर बीमारी की दवा का सेवन करने वाले लोगों को बिना डॉक्टर से सलाह के नीम का सेवन नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *