Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

शुगर लेवल 200 mg/dl के पार? दवा के साथ अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, कुछ ही दिनों में हो जाएगा कंट्रोल

शुगर लेवल 200 mg/dl के पार? दवा के साथ अपनाएं ये घरेलू नुस्खें, कुछ ही दिनों में हो जाएगा कंट्रोल

Home Remedies to Control High Diabetes: आज के समय में डायबिटीज की समस्या आम हो गई है. गलत खान-पान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल अक्सर अक्सर शुगर लेवल को बढ़ा देती है, जिसके कारण शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं. अगर आपने भी हाल ही में ब्लड शुगर टेस्ट करवाया है और आपका शुगर लेवल 200 mg/dl से ऊपर चला गया है, तो आपकी बॉडी के लिए चेतावनी है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर की तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर दवाएं शुरू कर देनी चाहिए. वहीं डॉक्टर की सलाह से शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस खबर में हम आपको वो आसान और असरदार घरेलू नुस्खें बताएंगे, जो आपके शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है.

मेथी और दालचीनी
मेथी और दालचीनी के इस्तेमाल से आप शुगर लेवल को कम कर सकते हैं. रात में एक चम्मच मेथी दाने को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उसे चबा लें या पानी पी लें. ऐसा करने से ब्लड शुगर धीरे-धीरे बैलेंस होने लगता है. वहीं दालचीनी भी शुगर कंट्रोल करने में आपकी मदद कर कता है. आधा चम्मच दालचीनी पाउडर गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर रोज एक बार लिया जा सकता है. ये बॉडी में इंसुलिन के असर को कम करने में मददगार है.

खाने में शामिल करें कड़वी चीजें
शुगर बढ़ने पर अक्सर खाने में कड़वी चीजों का शामिल करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में शुगर के मरीजों को करेला, लौकी, तोरई और हरी पत्तेदार सब्जियां देना फायदेमंद हो सकता है. खासतौर पर करेला जूस को शुगर कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है. इसलिए हफ्ते में 2 से 3 बार सुबह खाली पेट थोड़ा सा करेला जूस लेने की सलाह दी जाती है. इसके साथ-साथ फाइबर वाली डाइट को बढ़ाएं. खाने में सलाद, अंकुरित अनाज और दालें शुगर को जल्दी बढ़ाती नहीं है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है.

लाइफस्टाइल में बदलाव करें
आपको बता दें, डायबिटीज लाइफस्टाइल की बीमारी है. ऐसे में शुगर कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार करना बेहद जरूरी है. रोज सही समय पर खाना-खाना और देर रात तक जागने से बनें. 30 मिनट की हल्की सैर या योग भी करें. वहीं स्ट्रेस भी शुगर को बढ़ा सकता है. ऐसे में मन को शांत रखने की कोशिश करें. डीप ब्रीदिंग प्रैक्टिस करें और ध्यान करने स्ट्रेस कंट्रोल करें.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply