कॉकरोच का दूध होता है सुपरफूड, गाय​​​ और भैंस के दूध से तीन गुना अधिक होता है फायदेमंद और ताकतवर, वैज्ञानिकों का दावा

कॉकरोच का दूध होता है सुपरफूड, गाय​​​ और भैंस के दूध से तीन गुना अधिक होता है फायदेमंद और ताकतवर, वैज्ञानिकों का दावा
benefits-of-cockroach-milk

Benefits of cockroach milk: अब तक आपने गाय, भैस, ऊंट, बकरी आदि के दूध से होने वाले फायदों के बारे में देखा और पढ़ा होगी। पर क्या आपने कभी कॉकरोच के दूध (Cockroach milk) से होने वाले फायदे के बारे में सुना है। जी हां वैज्ञानिकों के हाल ही में शोध में दावा किया गया है कि कॉकरोच का दूध गाय के दूध से तीन गुना अधिक पौष्टिक होता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार डिप्लोप्टेरा पंक्टाटा नामक कॉकरोच प्रजाति अपने बच्चों को दूध जैसा एक पोषक तरल पदार्थ प्रदान करती है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यह तरल पदार्थ पीले रंग का होता है, जिसे पीने के बाद कॉकरोच के बच्चों के पेट के अंदर क्रिस्टल के रूप में जम जाता है। 2016 में जर्नल ऑफ द इंटरनेशनल यूनियन ऑफ क्रिस्टलोग्राफी में प्रकाशित एक शोध में यह खुलासा हुआ था कि इस दूध में भैंस के दूध की तुलना में तीन गुना ज्यादा कैलोरी होती है।

वैज्ञानिकों ने इसे अत्यधिक पोषक और ऊर्जा से भरपूर माना है।हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि कॉकरोच का दूध ( Cockroach milk) फिलहाल इंसानों के लिए उपलब्ध नहीं है। इसकी सबसे बड़ी चुनौती बड़े पैमाने पर उत्पादन करना है। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ता इसे सुपरफूड की तरह देखने लगे हैं, लेकिन इसका आम उपभोग फिलहाल संभव नहीं है।

बता दें अगर वैज्ञानिक इस दूध का व्यवसायिक उत्पादन करने में सफल होते हैं, तो यह भविष्य में एक नई हेल्दी डाइट के रूप में उभर सकता है। लेकिन इसका स्वाद और इसे अपनाने की प्रक्रिया लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। हालांकि पर्दाफाश.कॉम इस तरह के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *