भोजीपुरा में दिनदहाड़े हत्या : मॉर्निंग वॉक पर निकले सियाराम को चाकुओं से गोदकर मार डाला

भोजीपुरा में दिनदहाड़े हत्या : मॉर्निंग वॉक पर निकले सियाराम को चाकुओं से गोदकर मार डाला
भोजीपुरा में दिनदहाड़े हत्या : मॉर्निंग वॉक पर निकले सियाराम को चाकुओं से गोदकर मार डाला

बरेली, अमृत विचार। बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हत्याकांड सामने आया है। मॉर्निंग वॉक पर निकले सियाराम की धारदार हथियार से हमला करके, हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे फेंककर हत्यारे फरार हो गए। खून से लथपथ शव देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। हत्याकांड की खबर लगते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनाक्रम धौराटांडा गांव का है। वार्ड एक में सियाराम रहते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार की भोर में वह टहलने के लिए निकले। बसुपुरा और बीबीपुर गांव के बीच में उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने धौराटांडा से लेकर बीबीपुर, बसुपुरा और आसपास के गांवों में सनसनी फैला दी है। हत्याकांड की खबर लगते ही ग्रामीण घटनास्थल पर जुटने लगे। भारी भीड़ के बीच परिवार भी पहुंच गया। चीखपुकार मची रही। अफरातफरी के बीच पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के बेटे ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसका आरोप है कि हत्यारोपी युवक उनके मकान में किराये पर रहता था। हालांकि बाद में जमीन और मकान को लेकर उससे विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के कारण उसने पिता की हत्या की है।

पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। सियाराम के शरीर पर कई जगह चाकू के गहरे निशान मिले हैं। सिर पर भी चोट के निशान हैं। माना जा रहा है कि पहले उनके सिर पर हमला किया गया और बाद में ताबड़तोड़ चाकुओं से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया।

इस हत्याकांड ने भोजीपुरा इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सियाराम की उम्र 60 वर्ष के आसपास थी। वह रोजाना टहलने जाते थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी आम दिनों की तरह वह घर से निकले और यहां उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *