एक ही वारदात में कत्ल और दरिंदगी का खौफनाक खेल! पति-पत्नी की हत्या के बाद महिला के शव से की शर्मनाक हरकत, फिर मासूम बच्ची बनी निशाना…

एक ही वारदात में कत्ल और दरिंदगी का खौफनाक खेल! पति-पत्नी की हत्या के बाद महिला के शव से की शर्मनाक हरकत, फिर मासूम बच्ची बनी निशाना…
Featured Image

यूपी के कन्नौज में एक युवक ने चोरी की लालच में घर में घुसकर पहले पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या की. इसके बाद उनकी डेढ़ साल की बच्ची को भी घायल कर दिया. फिर आरोपी ने महिला शव के साथ दरिंदगी की. हालांकि, अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

एसपी विनोद कुमार ने 4 नवंबर को हुई इस घटना के बारे में सिलसिलेवार तरीके से बताया. उन्होंने कहा कि आरोपी योगेश उर्फ पंगा मृतक युवक को पहले से ही जानता था. उसे दंपती के सुनसान इलाके में रहने की जानकारी थी. इसलिए वह गुरसहायगंज कस्बा में बंद पड़े जर्जर पीएचसी का फायदा उठाकर चोरी के इरादे से छत पर लगी पन्नी हटाकर डंडे के साथ घर में घुसा था. जब चोरी का भनक दंपत्ति को लगी, तो आरोपी ने उन पर डंडे से बेरहम तरीके से वार किया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने दंपत्ति की डेढ़ साल की बच्ची को भी घायल कर दिया.  फिर आरोपी ने महिला के शव के साथ 3 बार दुष्कर्म किया, जिसके सबूत मिले हैं. इसके बाद आरोपी मृतक युवक की जेब से पांच हजार रुपये भी चुरा लिए.

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस को आरोपी की भनक लगी और उन्होंने तालग्राम थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव निवासी योगेश राजपूत उर्फ पंगा को चारों तरफ से घेर लिया. खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें योगेश के दोनों पैरों में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल पहुंचा दिया है.

पूछताछ में स्वीकारा जुर्म

पूछताछ करने पर बदमाश ने दुष्कर्म और चोरी को स्वीकार किया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपित के खिलाफ पहले से लूटपाट और मां-बेटी की हत्या समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *