जिस थाने में​​ करती थी ड्यूटी, वहीं बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, आखिर क्या हुआ था उस रात? अधिकारी जुटे जांच में

जिस थाने में​​ करती थी ड्यूटी, वहीं बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, आखिर क्या हुआ था उस रात? अधिकारी जुटे जांच में
Featured Image

पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में महिला सब इंस्पेक्टर का शव बाथरूम के अंदर मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिसकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो महिला दरोगा का शव बाथरूम के अंदर पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रश्मि के रूप में हुई है. वह 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर थीं और मूल रूप से कानपुर की निवासी थीं. उनकी तैनाती ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में थी. थाने के अंदर इस तरह महिला पुलिसकर्मी का शव मिलने से पुलिसकर्मियों में भी शोक और हैरानी का माहौल है.

हार्ट अटैक से मौत की आशंका

डीसीपी श्रवण कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी में महिला सब इंस्पेक्टर की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है. महिला सब इंस्पेक्टर के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है. परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *