अंधेरे में प्रेमी​​ से मिलने पहुंची युवती की सुबह मिली लाश, छप्पर में प्रेमी के साथ लटका मिला शव, रहस्यमयी मौत से गांव में हड़कंप!

अंधेरे में प्रेमी​​ से मिलने पहुंची युवती की सुबह मिली लाश, छप्पर में प्रेमी के साथ लटका मिला शव, रहस्यमयी मौत से गांव में हड़कंप!
Featured Image

Uttar-Pradesh News: सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक ही छप्पर के नीचे युवक और उसकी शादीशुदा प्रेमिका के शव अलग-अलग फंदों से लटकते मिले. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

गांव में फैली सनसनी

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अमलोरा गांव की है. शनिवार सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो उन्होंने छप्पर के नीचे दो शव लटकते देखे. यह दृश्य देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना पर दोनों परिवारों के लोग भी पहुंच गए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही रेउसा थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

कौन थे दोनों?

मृतकों की पहचान दिलीप (22) पुत्र रामकुमार मिश्र और रुचि कुमारी रावत (20) पुत्री प्यारे लाल के रूप में हुई है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों के घरों की दूरी महज 50 मीटर बताई जा रही है. दिलीप अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था. रुचि के पिता भी खेतीबाड़ी करते हैं. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

6 महीने पहले हुई थी रुचि की शादी

बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते को लड़की के परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे. करीब 6 महीने पहले रुचि की शादी दूसरे युवक से कर दी गई थी. इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी. बीते 29 अक्टूबर को करवाचौथ के अवसर पर रुचि अपने मायके आई थी. इसके बाद से वह यहीं रह रही थी. इस दौरान दिलीप और रुचि की कई बार मुलाकात भी हुई थी.

शुक्रवार रात क्या हुआ था?

शुक्रवार रात करीब 10 बजे रुचि, दिलीप से मिलने उसके घर के पास बने छप्परनुमा बैठक में पहुंची थी. दिलीप भी वहीं सो रहा था. इसके बाद रात में क्या हुआ, यह अभी किसी को नहीं पता. शनिवार सुबह दोनों के शव एक ही छप्पर में अलग-अलग फंदों से लटकते मिले. घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या दोनों ने खुद जान दी या इसके पीछे कोई और वजह है, यह जांच का विषय है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. प्रभारी निरीक्षक हनुमंत तिवारी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिली है. दोनों के शव एक ही छप्पर में अलग-अलग लटके मिले हैं. परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *