अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत मामले में 6 नामजद समेत 50 पर FIR; राजभर बोले बुलडोजर सबसे नहीं संभलता​

अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत मामले में 6 नामजद समेत 50 पर FIR; राजभर बोले बुलडोजर सबसे नहीं संभलता​

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. अखिलेश के स्वागत के लिए पहुंची JCB की चपेट में आने से 14 साल के बच्चे की मौत हो गई. वहीं, इस मामले में अब 6 नामजद समेत 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें लापरवाही से वाहन चलाने और उससे मौत होने से जुड़े धारा लगी है. वहीं, दूसरी ओर मामले में सियासी घमासान भी तेज है. सुभासपा के अध्यक्ष और यूपी में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधते हुए मामले में हत्या का मुकदमा चलने की मांग की है.

राजभर ने सीधे तौर पर आरोप लगाते कहा कि गोरखपुर में आपके गुंडों ने 14 साल के मासूम की जान ली है. लेकिन अखिलेश यादव ने इसपर न तो दुख प्रकट किया और न संवेदना जताई. लेकिन वहीं पर इनको स्वतंत्रता सेनानियों की जाति खोजने का समय मिल गया. राजभर ने कहा कि ‘ये है आपकी उद्दंड राजनीति’.

‘बुलडोजर’ सबसे नहीं संभलता मित्र राजभर

यूपी में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पोस्ट में अखिलेश यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, ‘करा आए बेइज़्जती गोरखपुर में? कर लिया सड़कों पर तांडव?इसी तांडव के बीच गोरखपुर में आपके गुंडों ने एक मासूम की जान ले ली. सड़क पर कूदफांद कर रहे आपके लोडरों के कारण 14 साल के मासूम को जान गंवानी पड़ी. आपके रोड शो में शामिल बुलडोजर ने आर्यवर्धन की जान ली है.’

उन्होंने 14 साल के आर्यवर्धन की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच और जो लोग भी इसमें शामिल थे उनपर हत्या का मुकदमा चलने की मांग की. साथ ही कहा, ”बुलडोजर’ सबसे नहीं संभलता मित्र… पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि आप लोग सिवाय अव्यवस्था, अराजकता और उद्दंडता के कुछ और कर ही नहीं सकते.’

‘लोफरों की संगत छोड़ दीजिए, नहीं तो 27 में सत्यानाश तय’

राजभर ने अपनी पोस्ट में अखिलेश पर को ‘लोफरों की संगत’ छोड़ने की भी नसीहत दी. उन्होंने कहा, ‘हम समझ सकते हैं कि आप गोरखपुर गये, मगर महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर नहीं गए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कम से कम गीता प्रेस ही चले गये होते. एक भगवद्गीता खरीद लिये होते, सद्बुद्धि मिलती. मगर आपको माफियापरस्ती से ही फुरसत नहीं. उसी चौरीचौरा के पास तरकुलही माई का मंदिर था, वहीं माथा टेक लिए होते.’

उन्होंने कहा लेकिनआपको तो दाढ़ीटोपी वालों से डर लगता है कि कहीं वो नाराज ना हो जाएं. हम आपको मित्र की तरह समझाते हैं, लेकिन आपको और आपके लोडरों को मिर्ची लग जाती है. बार बार कह रहे हैं कि लोफरों की संगत छोड़ दीजिए और बड़ेबुजुर्गों से ज्ञान लीजिए. तभी पार्टी बचेगी नहीं तो सत्ताइस में सत्यानाश तय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *