समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान बुधवार को गाजियाबाद जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए. गुरुवार को वह रामपुर में मीडिया से मुखातिब हुए. आजम खान ने कहा कि मैं रिक्शा चलाना ज़्यादा बेहतर समझता, मैं जेल जाना कभी स्वीकार नहीं करता. मैं अपने बच्चों से बीड़ियां बनवा लेता, लेकिन उन्हें जेल की सज़ा नहीं भुगतने देता.

आजम खान ने कहा कि कुछ लोगों का इस बात पर सीना फुलाकर गर्व करना कि एक ऐसे मुसलमान को प्रताड़ित करने से उन्हें ज़्यादा वोट मिलेंगे जिसने शिक्षा का एक मंदिर खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए यह देखना कि उसका एमटेक पढ़ालिखा बच्चा लगातार पांच साल तक एकांत कारावास में रहा.
आजम बोले इच्छा मृत्यु दे दो
आजम ने कहा कि अगर मुझसे इतनी ही नफरत है तो मुझे परिवार के साथ इच्छा मृत्यु दे दो या फिर हम देश छोड़ देंगे. आजम ने प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरा इरादा है कि मैं रामपुर विकास प्राधिकरण के खिलाफ मुकदमा वापस ले लूं और एक घोषणा कर दूं कि बुलडोजर लाओ और यूनिवर्सिटी की एकएक इमारत को जमींदोज कर दो.
आजम खान ने इंडी गठबंधन को भी नसीहत दी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब रामपुर में पहली बार चुनावी धांधली हुई थी, तब पुलिस अधिकारियों ने हथियार लहराकर लोगों को भगा दिया, घरों के बाहर गुंडे तैनात कर दिए गए और पुलिस व PAC ने सड़कों पर कब्जा कर लिया ताकि नागरिक वोट न डाल सकें. अगर इंडी गठबंधन नने तब मामले को गंभीरता से लिया होगा, तो कुंदरकी, संभल, हरियाणा या बंगाल के नतीजे ऐसे नहीं होते.
चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया जवाब
आजम खान ने कहा कि मैं चुनाव लड़ूं या न लड़ूं, इससे क्या फर्क पड़ता है. इस शहर में और भी बहुत से लोग हैं, जो चुनाव लड़ सकते हैं. आजम ने कहा कि मेरी सजा पर लगी रोक अभी भी कायम है. बाकी मामले भी सुलझ जाएंगे.
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने दुनिया भर में देश की काफी बदनामी कराई है. लोग ED, आयकर विभाग, विकास प्राधिकरणों और CBI जैसी विभिन्न एजेंसियों की कार्यवाहियों से परेशान और दुखी हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मुझ जैसे व्यक्ति पर, जिसके पास इस घर के अलावा कोई और संपत्ति नहीं है, ऐसे आरोप लगाए गए हैं.
ओवैसी पर भी साधा निशाना
आजम खान ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे बैरिस्टर हैं, मौलाना नहीं. सिर्फ दाढ़ी बढ़ा लेने से कोई मौलाना नहीं बन जाता. और न ही दाढ़ी बढ़ाने से कोई साधु बन जाता है. मौलाना बनने के लिए मौलवियत की डिग्री चाहिए. फतवा जारी करने के लिए मुफ्ती की डिग्री चाहिए.
आगामी चुनावों पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं. यह 2223 दिसंबर 1949 की रात वाली या ईदगाह मैदान में ईद के दिन घटना वाली कांग्रेस नहीं है. मौजूदा नेतृत्व अलग है. हम एक सम्मानजनक समझौते और सीटों के गरिमापूर्ण बंटवारे की उम्मीद कर रहे हैं और अगर हमें थोड़ा और समझौता करना पड़े, तो हम वह त्याग करने के लिए भी तैयार हैं.