शराब की पार्टी के बाद खूनी खेल, फेसबुक वाली GF पिंकी की पिंटू और उसके दोस्त ने कर दी हत्या, वारदात से पहले तीनों के बीच क्या हुआ था?

शराब की पार्टी के बाद खूनी खेल, फेसबुक वाली GF पिंकी की पिंटू और उसके दोस्त ने कर दी हत्या, वारदात से पहले तीनों के बीच क्या हुआ था?
गाजियाबाद में पिंटू ने दोस्त के साथ मिलकर फेसबुक वाली GF पिंकी की कर दी हत्या, वारदात से पहले तीनों ने पी थी शराब

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के इंद्रापुरी में फेसबुक के जरिए शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक अंत सामने आया है. यहां 28 साल की पिंकी की कथित बॉयफ्रेंड ने ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी.

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के इंद्रापुरी में फेसबुक के जरिए शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक अंत सामने आया है. यहां 28 साल की पिंकी की कथित बॉयफ्रेंड ने ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी. आरोप है कि महिला को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया गया था, जहां पहले से आरोपी का एक दोस्त भी कमरे में मौजूद था. तीनों ने साथ बैठकर शराब पी और फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया. पुलिस ने बॉयफ्रेंड पिंटू और उसके दोस्त आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

बुलंदशहर की रहने वाली थी पिंकी

मृतका की पहचान के अनूपशहर थाना क्षेत्र की रहने वाली पिंकी के रूप में हुई है. वह अपने पति प्रमोद और दो बच्चों के साथ लोनी के इंद्रापुरी नंबर-दो स्थित नीलम फैक्टरी रोड पर किराये के मकान में रहती थी. उसका पति मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है. त्योहार के चलते प्रमोद अपने गांव बुलंदशहर गया हुआ था. इसी दौरान सोमवार देर शाम पिंकी की हत्या कर दी गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पिंकी और पिंटू की दोस्ती फेसबुक और फोन के जरिए कुछ महीने पहले हुई थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है.

शराब पीने के बाद हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि सोमवार को पिंकी मिलने के लिए पिंटू के कमरे पर पहुंची थी. वहां पिंटू का दोस्त आर्यन भी मौजूद था. तीनों ने पहले साथ बैठकर शराब पी. इसके बाद पिंकी और पिंटू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी. विवाद बढ़ने पर पिंटू ने पास में रखी ईंट से पिंकी के सिर पर कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कमरे से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सोमवार रात करीब 8:54 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली.

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. कमरे में पिंकी का शव जमीन पर पड़ा मिला. पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पिंकी के पति और परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. एसीपी अमरदीप मौर्य ने बताया ‘प्रारंभिक पूछताछ में फेसबुक और फोन के जरिए कुछ माह दोस्ती और आपसी विवाद की बात सामने आई है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.’ पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *