होटल के कमरे तक साथ गया पति, लेकिन अंदर पहुंचते ही पत्नी के साथ हो गया बड़ा कांड, घटना के पीछे छिपा राज जानकर चौंक जाएंगे!

होटल के कमरे तक साथ गया पति, लेकिन अंदर पहुंचते ही पत्नी के साथ हो गया बड़ा कांड, घटना के पीछे छिपा राज जानकर चौंक जाएंगे!
होटल के कमरे तक साथ गया पति, लेकिन अंदर पहुंचते ही पत्नी के साथ हो गया बड़ा कांड, घटना के पीछे छिपा राज जानकर चौंक जाएंगे!

झांसी: सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी और वह जेई का एग्जाम देने अपने मायके आई थी। पति-पत्नी दोनों एक होटल में रुके थे। जहां रविवार की रात अचानक पत्नी अचानक गश खाकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरी ओर मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

घटना सीसीटीवी में कैद हुई
घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। होटल की लॉबी में लगे सीसीटीवी फुटेज में पति-पत्नी होटल के कर्मचारी के साथ कमरे की ओर जाते दिख रहे हैं। चेकआउट करने के बाद दोनों किसी काम से कमरे की ओर वापस लौट रहे थे। सबसे आगे स्टाफ, उसके पीछे पति और सबसे पीछे मुस्कान थी। मुस्कान जैसे ही कमरे के भीतर दाखिल हुई, वह तीन से चार सेकंड के भीतर ही कमरे के दरवाजे के बाहर गिर गई। मुस्कान के पति निलेश ने तुरंत उसे उठाया और कमरे के भीतर ले गया।

बताया जा रहा है कि पति उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

29 जून को शादी हुई थी
झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले रामजीलाल ने बताया कि बेटी मुस्कान की शादी 29 जून को मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले निलेश से हुई थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मुस्कान का 28 अक्टूबर को जेई का एग्जाम होना था। निलेश 23 अक्टूबर की रात 11 बजे ससुराल आया और बोला कि वह मुस्कान को अपनी मौसी के यहां गणेश विहार कॉलोनी लेकर जा रहा है। यहां से जाकर दोनों एक होटल में रुके।

दामाद पर ससुर ने लगाए गंभीर आरोप
ससुर ने कहा कि रविवार दोपहर दामाद निलेश ने फोन कर होटल आने को कहा। इसके बाद नर्सिंग होम और फिर सिविल अस्पताल आने को कहा। जब सिविल अस्पताल पहुंचे, तो वहां मुस्कान मृत अवस्था में मिली। बेटी के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पिता ने यह भी बताया कि निलेश की 15 दिन पहले एमपी ग्रामीण बैंक में सोसाइटी मैनेजर के पद पर नौकरी लगी थी। आरोप लगाया कि उसके दूसरी महिलाओं से संबंध हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है
घटना की सूचना पर पुलिस होटल पहुंची और घटना की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में पति-पत्नी होटल के स्टाफ के साथ कमरे की तरफ जाते दिख रहे हैं, तभी मुस्कान गिरते हुए दिख रही है। पिता के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *