High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों हो जाता है? ये गलतियां इसकी वजह बनती हैं

High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों हो जाता है? ये गलतियां इसकी वजह बनती हैं

बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल अगर बढ़ा हुआ है तो इसे कम करने पर काम करना चाहिए. क्योंकि इस वजह से हार्ट अटैक तक आ जाता है और सिचुएशन जानलेवा तक बन जाती है. एक्सपर्ट बैड या हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर भी बोलते हैं. भारतीयों के खानपान की बात करें तो आज के समय में ये सबसे ज्यादा बिगड़ा हुआ है. हर दिन मैदा से बनी चीजें, शुगरीऑयली फूड्स और किसी भी समय कुछ भी खाना लोगों की आदत बन गई है. ऑयली फूड और फिजिकली एक्टिव न रहना हमें बैड कोलेस्ट्रॉल का शिकार बनाता है.

High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों हो जाता है? ये गलतियां इसकी वजह बनती हैं

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी आदतें हैं जो हमें बैड कोलेस्ट्रॉल का मरीज बना देती हैं. इस टॉपिक पर टीवी9 ने डॉ. अमर सिंघल से बातचीत की. जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट…

हाई कोलेस्ट्रॉल पर एक्सपर्ट ने क्या कहा

डॉक्टर अमर सिंघल कहते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल एक दिन में नहीं बढ़ता, बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें धीरेधीरे इसकी वजह बनती हैं. ज्यादा तलाभुना, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, मीठे पेय और ट्रांस फैट वाली चीजों का अधिक सेवन जैसी गलतियां शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती हैं.

देखा जाए तो लोग और भी गलतियां दोहराई जाती हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि फिजिकली एक्टिव न रहना, देर तक एक ही जगह बैठना, बढ़ता वजन, धूम्रपान, शराब का अधिक सेवन और पर्याप्त नींद न लेना भी इसके अहम कारण हैं.

ये बीमारियां और हेल्थ प्रॉब्लम भी हैं वजहें

कई मामलों में डायबिटीज, थायरॉयड की बीमारी, किडनी संबंधी समस्याएं और पारिवारिक कारण भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में हाई कोलेस्ट्रॉल के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते, इसलिए नियमित जांच कराना जरूरी है.

खानपान का ऐसे रखें ख्याल

संतुलित आहार, रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि, वजन नियंत्रित रखना और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज व दवाओं का पालन करने से कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *