कभी ऑफिस तो कभी घर बुलाता था XEN, परेशान महिला कर्मचारी ने कर दी पिटाई; छेड़खानी का आरोप​

कभी ऑफिस तो कभी घर बुलाता था XEN, परेशान महिला कर्मचारी ने कर दी पिटाई; छेड़खानी का आरोप​

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिजली विभाग के एक एक्सईएन पर महिला कर्मचारी से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं. आरोपों से नाराज महिला कर्मचारी ने कार्यालय के अंदर ही एक्सईएन मनोज विश्वकर्मा की पिटाई कर दी. घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया. वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, महिला कर्मचारी अन्य साथियों के साथ सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी.

मामला जिला मुख्यालय स्थित बिजली विभाग के मीटर डिपार्टमेंट का बताया जा रहा है. यहां कार्यरत महिला कर्मचारी पूजा शर्मा ने एक्सईएन मनोज विश्वकर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। महिला का आरोप है कि एक्सईएन उन्हें जबरन अपने कार्यालय में बुलाते थे और घर आकर चाय पीने का दबाव बनाते थे. इसके अलावा बातचीत के दौरान गलत तरीके से छूने की कोशिश भी करते थे.

ऑफिस में भिड़ीं महिला कर्मचारी

महिला कर्मचारी के मुताबिक, लगातार हो रही इन हरकतों से परेशान होकर उन्होंने एक्सईएन का विरोध किया. इसी दौरान मामला बढ़ गया और कार्यालय में ही दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने एक्सईएन की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद महिला कर्मचारी अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ सदर कोतवाली पहुंचीं और एक्सईएन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. कर्मचारियों ने आरोपी एक्सईएन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हें निलंबित किए जाने की मांग उठाई. वहीं, सदर कोतवाली प्रभारी रामाकांत शुक्ला के अनुसार, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *