Mathura News: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के विवाद के बीच कल वृंदावन पहुंचेंगे धीरेंद्र शास्त्री, बांके बिहारी के करेंगे दर्शन​

Mathura News: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के विवाद के बीच कल वृंदावन पहुंचेंगे धीरेंद्र शास्त्री, बांके बिहारी के करेंगे दर्शन​

Mathura News: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर यानी शनिवार को धर्मनगरी मथुरावृंदावन पहुंचेंगे. इस दौरान वह विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगे. उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे वह मंदिर पहुंच सकते हैं. दर्शन करने के बाद उनका गौरी गोपाल आश्रम जाने का कार्यक्रम है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनके वृंदावन आगमन की जानकारी उनके प्रतिनिधि रोहित रिछारिया ने फोन पर दी है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर विवाद चर्चा में है. ऐसे में उनके बांके बिहारी मंदिर पहुंचने के कार्यक्रम को काफी अहम माना जा रहा है. उनके इस दौरे को लेकर धार्मिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.

श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद विवादों में आए थे धीरेंद्र शास्त्री

हाल ही में भगवान श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक टिप्पणी सामने आई थी. इसके बाद कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी. इसी विवाद के बीच अब उनका वृंदावन आने और ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन करने का कार्यक्रम सामने आया है. हालांकि उनके इस दौरे के पीछे की आधिकारिक वजह उनके प्रतिनिधि की ओर से स्पष्ट नहीं की गई है.

कंस वध मेले में निकाली गई थी अनोखी झांकी

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को मथुरा में ऐतिहासिक कंस वध मेले का आयोजन किया गया था. इस दौरान चतुर्वेदी समाज की ओर से निकाली गई एक झांकी भी काफी चर्चा में रही. झांकी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कंस के प्रतीकात्मक स्वरूप में दिखाया गया था. इसमें भगवान श्रीकृष्ण के हाथों उनकी प्रतीकात्मक पिटाई का दृश्य प्रस्तुत किया गया था.

इस झांकी के सामने आने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया. अब उनके वृंदावन दौरे पर लोगों की नजरें टिकी हैं. सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि वह ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन के दौरान क्या करते हैं और इस पूरे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *