शादी का प्रपोजल लेकर पहुंचा था चेन्नई से दिल्ली, लड़की के पिता ने पड़ोसियों संग मिलकर ले ली युवक की जान​

शादी का प्रपोजल लेकर पहुंचा था चेन्नई से दिल्ली, लड़की के पिता ने पड़ोसियों संग मिलकर ले ली युवक की जान​

New Delhi News: पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में शादी का प्रस्ताव लेकर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के घर पहुंचे युवक की कथित पिटाई के बाद मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अभिनव के रूप में हुई है, जो चेन्नई में काम करता था. आरोप है कि 7 नवंबर को शादी का प्रस्ताव रखने पर लड़की के पिता, परिजनों और कुछ पड़ोसियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में एक हफ्ते चले इलाज के बाद 14 नवंबर को अभिनव ने दम तोड़ दिया. मामले में पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर लड़की के पिता समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला अभिनव चेन्नई में नौकरी करता था. 7 नवंबर को वह चेन्नई से दिल्ली आया और पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रहने वाली एक लड़की के घर पहुंचा, जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बताई जा रही है.

आरोप है कि अभिनव द्वारा लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखने से उसके घरवाले भड़क गए. इसके बाद लड़की के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने अभिनव के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें कुछ पड़ोसी भी शामिल हो गए. सभी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

एक हफ्ते बाद अस्पताल में तोड़ा दम, लड़की के पिता समेत कई आरोपी जेल भेजे गए

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अभिनव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 14 नवंबर को उसने दम तोड़ दिया. युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या से जुड़ी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने लड़की के पिता समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *