क्या होता है खुलानामा? लखनऊ की बेबी खान हिना ने खत्म किया अपना निकाह तो मचा बवाल​

क्या होता है खुलानामा? लखनऊ की बेबी खान हिना ने खत्म किया अपना निकाह तो मचा बवाल​

Lucknow Woman Khula: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 8 साल की शादी के बाद एक महिला ने अपने पति से खुला लिया है. पति से खुला लेने वाली महिला का नाम बेबी खान हिना है. उन्होंने प्रेसवार्ता कर पति वस्सन खान से खुला लेने और निकाह खत्म करने का ऐलान किया. बेबी खान हिना और वस्सन खान का निकाह 7 अप्रैल साल 2019 को हुआ था. महिला ने कुरआन और शरीयत के अधिकार के तहत ये कदम उठाया है.

बीते कल यानी 20 नवंबर को रजिस्टर्ड पोस्ट से उन्होंने पति को खुलानामा भेजा. महिला ने दावा किया कि खुला लेने के लिए पति की सहमति जरूरी नहीं है. इस मामले में 1947 के सीतापुर के ऐतिहासिक केस का उदाहरण दिया गया. बेबी खान हिना ने मध्यस्थता के लिए पति को दो बार नोटिस भेजा था. महिला की ओर से 4 जुलाई और 7 अगस्त को रजिस्टर्ड पत्र भेजे गए थे. महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि वो सुलह के लिए नहीं पहुंचा.

महिला को निकाह खत्म करने का अधिकार

इस्लाम में पत्नी तलाक नहीं दे सकती है, लेकिन महिला को निकाह खत्म करने का अधिकार है. इसको ही खुला कहा जाता है. यानी अगर कोई मुस्लिम महिला अपने पति के साथ वैवाहिक जीवन नहीं बिताना चाहती और निकाह खत्म करना चाहती है, तो वह खुद खुला मांग सकती है. हालांकि, खुला लेने वाली महिला को अपने 3 हक छोड़ने होंगे. तलाक में आमतौर पर पति की तरफ से विवाह समाप्त किया जाता है. खुला में पत्नी अपनी इच्छा से निकाह खत्म करने की पहल करती है.

महिला का खुला लेने का मामला चर्चा का विषय बना

महिला को पति की प्रताड़ना साबित करना हर स्थिति में जरूरी नहीं होता. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। खुला मांगने के लिए पति की सहमति जरूरी है या नहीं, इस पर इस्लामी मतों और न्यायिक फैसलों में मतभेद रहे हैं. केरल हाईकोर्ट ने साल 2021 में कहा था कि खुला महिला का स्वतंत्र अधिकार है. तेलंगाना हाईकोर्ट ने भी जून 2025 में पति की सहमति के बिना खुला लेने के अधिकार को मान्यता दी थी. फिलहाल महिला का खुला लेने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *