खुशीखुशी हुआ जयमाल, फिर क्यों भड़की दुल्हन? फिरोजाबाद में शादी से इनकार कर लाल जोड़े में पहुंची थाने​

खुशीखुशी हुआ जयमाल, फिर क्यों भड़की दुल्हन? फिरोजाबाद में शादी से इनकार कर लाल जोड़े में पहुंची थाने​

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शादी समारोह में बड़ा बवाल हुआ. यहां बड़े जश्न पूर्ण माहौल में जयमाला की रस्म हुई. तभी अचानक दुल्हन ने दूल्हे को एक लड़की के साथ बात करते देख लिया. इसी बात पर दुल्हन ने हंगामा कर दिया. देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और लोग शादी की बात भूल कर लड़ाई झगड़े पर उतर आए. फिर युवती ने खुद पुलिस को फोन कर दिया. इसके बाद उसी लाल जोड़े में अपनी शिकायत लेकर दुल्हन थाने भी पहुंच गई.

मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम का है. यहां आकाश और काजल का शादी समारोह चल रहा था. दुल्हन का आरोप है कि जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे ने एक दूसरी युवती को अपने पास बुलाया और उसे स्टेज से दूर हटने के लिए कहा. इसके बाद दूल्हा उस युवती के साथ कमरे में चला गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि करीब आधे घंटे तक कमरा बंद रहा. इस घटनाक्रम को लेकर दुल्हन और उसके परिजनों ने विरोध जताया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया.

लाल जोड़े में थाने पहुंची दुल्हन

लाल जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाकर थाने पहुंची दुल्हन काजल ने बताया कि जब वह स्टेज पर मौजूद थी, तभी दूल्हे ने दूसरी लड़की को बुलाया और उसे दूर हटने के लिए कहा. दुल्हन का कहना है कि वह एटा जिले की रहने वाली है और उसके मातापिता शादी करने के लिए यहां आए थे, लेकिन इस घटना के बाद अब वह शादी नहीं करना चाहती. उसने दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसके साथ जो हुआ, वह किसी दूसरी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए.

दूल्हे ने दी ये सफाई

बवाल के बाद दूल्हा आकाश भी पगड़ी और शादी की ड्रेस में थाने पहुंचा. उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया. कहा कि वह लड़की उसके दोस्त की बहन है. शादी में शामिल होने आई महिला सीमा राठौर ने बताया कि शुरुआत में शादी समारोह सामान्य तरीके से चल रहा था और फोटोग्राफी हो रही थी. इसी दौरान दूल्हे ने दुल्हन को बाहर जाने के लिए कहा, जिसके बाद दो युवक एक युवती को कमरे में छोड़कर चले गए और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *