Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक मांगलिक कार्यक्रम उस वक्त मातम में बदल गया, जब पूजापाठ करा रहे पुजारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. शहर के शालीमार पैलेस में बरीक्षा का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान पूजा संपन्न करा रहे पुजारी की हालत अचानक बिगड़ गई. वह मुंह पर तौलिया लगाकर कार्यक्रम स्थल से बाहर की ओर भागते दिखाई दिए. कुछ ही देर बाद गेट के पास उन्हें उल्टी हुई और वह जमीन पर गिर पड़े. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पुजारी की तबीयत बिगड़ने से लेकर जमीन पर गिरने तक की घटना कैद हुई है.

जानकारी के मुताबिक, रायबरेली शहर स्थित शालीमार पैलेस में एक परिवार की ओर से सगाई का मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में पूजापाठ की रस्में चल रही थीं और पुजारी धार्मिक अनुष्ठान करा रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पुजारी अचानक अपने मुंह पर तौलिया रखते हैं और तेजी से बाहर की ओर जाते हैं. वहां मौजूद लोगों को शुरुआत में शायद उनकी परेशानी का अंदाजा नहीं हुआ.
कार्यक्रम के दौरान पुजारी की अचानक मौत
फुटेज के अनुसार, पुजारी पैलेस के गेट के बाहर पहुंचते हैं. इसी दौरान उन्हें उल्टी होती है और वह अचानक जमीन पर गिर पड़ते हैं. घटना के बाद वहां अफरातफरी मच जाती है. मौके पर मौजूद लोग उन्हें संभालने और मदद पहुंचाने के लिए आगे आते हैं. आननफानन में पुजारी को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई.
मातम में बदली खुशियां
मांगलिक कार्यक्रम के बीच हुई इस अचानक घटना से समारोह में शामिल परिवार और मेहमानों में शोक फैल गया. जिस घर में खुशियों और रस्मों का माहौल था, वहां कुछ ही पलों में मातम छा गया. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की चर्चा हो रही है. हालांकि, पुजारी की अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत की वास्तविक वजह की जांच के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल सामने आए सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान की पुजारी को जमीन पर गिरते हुए और उल्टी करते हुए देखा जा सकता है. इस दर्दनाक घटना ने मांगलिक कार्यक्रम की खुशियों को गम में बदल दिया.