IB के SP सीपी नौटियाल को उनके ड्राइवर ने मारी गोली, हालत नाजुक; हरिद्वार में मचा हड़कंप​

IB के SP सीपी नौटियाल को उनके ड्राइवर ने मारी गोली, हालत नाजुक; हरिद्वार में मचा हड़कंप​

उत्तराखंड में इंटेलिजेंस ब्यूरो के SP सीपी नौटियाल को उनके ही ड्राइवर विनोद नेगी ने गोली मार दी है. इस घटना में गंभीर रूप से घायल SP नौटियाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि अभी तक इस वारदात की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है.

मामला हरिद्वार के कनखल क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विनोद नेगी के रूप में हुई है. वह SP सीपी नौटियाल का ड्राइवर है और लंबे समय से उनके साथ ही रह रहा था.पुलिस ने मामले की शुरूआती जांच के बाद बताया कि गोली SP के माथे के पास से होकर निकली है. घायल अधिकारी की हालत को देखते हुए उन्हें स्थानीय अस्प्ताल में प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश स्थित एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है.

खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *